PBKS vs RCB: लौट आया है कोहली का घातक रूप! RCB के इस खिलाड़ी ने विराट को लेकर कह दी बड़ी बात

Pranjal Srivastava
Published On:
PBKS vs RCB

IPL 2024 का ये सीजन अपने अंतिम चरण में हैं। ऐसे में सभी टीमें प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए फिलहाल अपना बेस्ट प्रदर्शन देने में लगी हुई हैं। हालांकि 2 टीमें ऐसी भी है, जिनका सफर इस रेस से समाप्त हो चुका है और वो हैं Mumbai Indians और Punjab Kings।

मुंबई पलटन को प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम थी ही, लेकिन बीती रात धर्मशाला में RCB ने Punjab Kings को 60 रनों से हराकर उन्हें भी प्लेऑफ की रेस से बाहर फेंक दिया। इस मुकाबले में RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने महज 47 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से 92 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके बदौलत RCB 20 ओवरों में 241 रन के स्कोर तक पहुंच सकी।

वहीं इसके बाद बेंगलुरू के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और Punjab Kings को महज 17 ओवरों में 181 रनों के स्कोर पर ही ढेर कर दिया। गौरतलब है कि इस मैच में विराट की पारी बेंगलुरू की जीत के लिए सबसे अहम रही। ऐसे में इस मुकाबले के बाद विराट के साथी प्लेयर Cameron Green ने उनकी जमकर तारीफ की है।

विराट का पुराना रुप वापस आ गया है – Cameron Green

दरअसल, इस मुकाबले के बाद प्रेस कांफ्रेंस में बात करते हुए RCB के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने विराट कोहली की इस तूफानी पारी की सराहना की है। ग्रीन का मानना है कि विराट कोहली का पुराना रूप वापिस लौट आया है, जिसे सभी भली भांति जानते हैं।

बता दें कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ग्रीन ने विराट के बारे में बात करते हुए कहा कि, ”विपक्षी टीम उन्हें इतने मौके नहीं दे सकती। वह आपको चोट पहुंचाएंगे, खासकर पारी की शुरुआत में – जब वह आक्रामक होने की कोशिश कर रहे हों। कुछ कैच छूटने के बाद, वह ऐसे खेले जैसे उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने विंटेज विराट की तरह खेला जिसे हम सभी जानते हैं।”

प्लेऑफ के लिए RCB की उम्मीदें अभी भी हैं जिंदा

एक समय में लगातार हार पर हार का सामना कर रही RCB के लिए प्लेऑफ से बाहर होने तय हो गया था। हालांकि टीम ने शानदार वापसी करते हुए लगातार 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जिसने ये साबित कर दिया है कि आरसीबी ने अभी भी प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं। ऐसे में इसे लेकर ग्रीन का भी कहना है कि अब टीम का पूरा फोकस अगले मैच को जीतने पर है।

ग्रीन ने RCB के मौजूदा प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए कहा कि, “हां, मुझे लगता है कि हमने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है और अगले गेम पर नजर डालें। जाहिर तौर पर टूर्नामेंट की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि आगे क्या होने वाला है और हम तालिका में कहां हैं। और मुझे लगता है कि हम जिस स्थिति में हैं, हमें एक तरह से कोने में धकेल दिया जाता है और हम वास्तव में जो कर सकते हैं वह अगले गेम पर ध्यान केंद्रित करना और हर गेम जीतना है। और यह सब फिलहाल योजना के मुताबिक चल रहा है। हम अगले गेम पर ध्यान केंद्रित करने जा रहे हैं।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...