GT vs CSK Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात के सामने चुनौती बनकर उतरेगी चेन्नई, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

Pranjal Srivastava
Published On:
GT vs CSK Pitch Report

Gujarat Titans और Chennai Super Kings के बीच आज शुक्रवार यानी 10 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2024 का 59वां मुकाबला खेला जाना है। ये मुकाबला शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच की ये भिड़ंत प्लेऑफ के लिए काफी अहम होने वाली है। हालांकि GT के लिए ये करो या मरो मुकाबला होने वाला है।

अबतक इस सीजन में दोनों ही टीमों ने 11-11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें जहां CSK ने 6 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 5 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और फिलहाल चौथे पोजीशन पर हैं। तो वहीं GT को महज 4 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 7 मैचों में हार के साथ फिलहाल वो सबसे आखिरी पोजीशन पर हैं।

ऐसे में अगर आज का ये मुकाबले CSK हारती है, तो वो टॉप 4 की पोजीशन खो देंगे। वहीं अगर GT को इस मुकाबले में हार मिलती है तो उन्हें प्लेऑफ की रेस से बाहर होना पड़ेगा। तो आइए इस मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि आखिर नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का मिजाज किसके फेवर में रहने वाला है –

GT vs CSK Pitch Report

बता दें कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को काफी फायदा मिलता है, क्योंकि पेसर्स के लिए इस पिच पर पेस और बाउंस होगा, जिसकी वजह से आउटफील्ड भी तेज रहती है। वहीं इस पिच पर स्पिनर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही इस स्टेडियम की बाउंड्री काफी बड़ी है, जिसकी वजह से छक्के और चौके भी कम ही देखने की उम्मीद है।

दोनों टीमों की फुल स्क्वाड

गुजरात टाइटंस: शुबमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, रिद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, मैथ्यू वेड, केन विलियमसन, अजमतुल्लाह उमरजई, अभिनव मनोहर, राशिद खान, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, स्पेंसर जॉनसन, कार्तिक त्यागी, जोशुआ लिटिल, दर्शन नालकंडे , नूर अहमद, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहित शर्मा, जयंत यादव, उमेश यादव, सुशांत मिश्रा, संदीप वारियर, शरथ बीआर, मानव सुथार।

चेन्नई सुपरकिंग्सः ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, अरावेल्ली अवनीश, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मोईन अली, शिवम दुबे, आरएस हांगरगेकर, रविंद्र जडेजा, अजय जादव मंडल, डेरिल मिचेल, रचिन रविंद्र, मिचेल सेंटनर, निशांत सिंधू , दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मुस्ताफिजुर रहमान, मथीसा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, शारदुल ठाकुर, महीश तीक्षणा और समीर रिजवी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...