GT vs CSK Toss Update: चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, क्या गुजरात के खिलाफ कर पाएगी चमत्कार?

Pranjal Srivastava
Published On:
GT vs CSK Toss Update

Gujarat Titans और Chennai Super Kings के बीच आज शुक्रवार यानी 10 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2024 का 59वां मुकाबला खेला जा रहा है। ये मुकाबला शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच की ये भिड़ंत प्लेऑफ के लिए काफी अहम होने वाली है। हालांकि GT के लिए ये करो या मरो मुकाबला होने वाला है।

अबतक इस सीजन में दोनों ही टीमों ने 11-11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें जहां CSK ने 6 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 5 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और फिलहाल चौथे पोजीशन पर हैं। तो वहीं GT को महज 4 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 7 मैचों में हार के साथ फिलहाल वो सबसे आखिरी पोजीशन पर हैं। ऐसे में दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा देंगी।

इस बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों कप्तानों की मौजूदगी में इस मुकाबले का टॉस हो चुका है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि आखिर इस मुकाबले में गुजरात की जीत होती है या फिर CSK अपना कमाल दिखा पाती है।

पिच रिपोर्ट

बता दें कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों को काफी फायदा मिलता है, क्योंकि पेसर्स के लिए इस पिच पर पेस और बाउंस होगा, जिसकी वजह से आउटफील्ड भी तेज रहती है। वहीं इस पिच पर स्पिनर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही इस स्टेडियम की बाउंड्री काफी बड़ी है, जिसकी वजह से छक्के और चौके भी कम ही देखने की उम्मीद है।

हेड टू हेड

कुल मुकाबले – 6

गुजरात टाइटंस ने जीते – 3

चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते – 3

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, नूर अहमद, मोहित शर्मा।

चेन्नई सुपरकिंग्सः अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, रिचर्ड ग्लीसन, तुषार देशपांडे

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...