KKR vs MI Playing 11: आज कोलकाता के सामने है मुंबई की चुनौती, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Pranjal Srivastava
Published On:
KKR vs MI Playing 11

IPL 2024 के 60वें मुकाबले में आज शनिवार यानी 11 अप्रैल को Kolkata Knight Riders और Mumbai Indians के बीच भिड़ंत होनी है। ये मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस सीजन में जहां KKR लगातार जीत दर्ज करते हुए फिलहाल नंबर 1 टीम बनी हुई है, तो वहीं MI लगातार हार के साथ प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है।

इस सीजन में KKR ने अबतक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 8 जीत और 3 हार के साथ फिलहाल टॉप पोजीशन पर चल रही है। वहीं MI ने अबतक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से महज 4 जीत और 8 हार के साथ फिलहाल वो 9वें स्थान पर है। तो आइए इस मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और रणनीति क्या हो सकती है –

Kolkata Knight Riders की रणनीति

MI और KKR की पिछली भिड़ंत के बाद अब ये मुकाबले पेबैक का समय होगा। रोहित शर्मा को सुनील नरेन ने 10 बार आउट किया है, जबकि वह इस सीज़न में पांच बार बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी आउट हुए हैं। ऐसे में मिचेल स्टार्क रोहित के खिलाफ पावरप्ले में एक अच्छा कॉम्बिनेशन बन सकते हैं।

बता दें कि मौजूदा केकेआर बल्लेबाजों में से, श्रेयस अय्यर ने जसप्रीत बुमराह को बहुत अच्छी तरह से संभाला है। उन्होंने बुमराह के खिलाफ 40 गेंदों पर 59 रन बनाए हैं और सिर्फ 1 बार आउट हुए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 147.50 का रहा है। वहीं आंद्रे रसेल ने पिछले मैच सहित 26 गेंदों में सूर्यकुमार को तीन बार आउट किया है, जो KKR के लिए काफी अच्छी खबर है।

Mumbai Indians की रणनीति

नुवान तुषारा ने पिछले गेम में KKR के खिलाफ शुरुआती सफलताएं हासिल की थीं और MI एक बार फिर से अच्छा प्रदर्शन करने के लिए श्रीलंका के इस तेज गेंदबाज पर भरोसा करेगी। वेंकटेश अय्यर और रिंकू सिंह के खिलाफ बुमराह एक अच्छा मैचअप हैं। उन्होंने दोनों को दो-दो बार आउट किया है। वहीं बल्लेबाजी में सूर्या कुमार सहित तिलक वर्मा से MI को काफी उम्मीदें होंगी।

इतना ही नहीं बल्कि इसके साथ ही Ishan Kishan और Rohit Sharma से भी मुंबई पलटन को एक बेहतरीन शुरूआत की आशा होगी। खासकर तब जब वो पिछले कुछ मैचों में अपना कमाल नहीं दिखा पाए हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा [इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव अरोड़ा/मनीष पांडे]

मुंबई इंडियंस: इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, अंशुल कंबोज/ल्यूक वुड, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा। [इम्पैक्ट प्लेयर: डेवाल्ड ब्रेविस/रोमारियो शेफर्ड]

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...