GT vs KKR Playing 11: होम ग्राउंड में आज कोलकाता के खिलाफ उतरेगी गुजरात, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और रणनीति

Pranjal Srivastava
Published On:
GT vs KKR Playing 11

IPL 2024 के 63वें मुकाबले में आज सोमवार यानी 13 अप्रैल को Gujarat Titans और Kolkata Knight Riders के बीच भिड़ंत होनी है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए GT को ये मुकाबला जीतना बेहद जरुरी है, क्योंकि अगर आज वो ये मुकाबला हारते हैं, तो प्लेऑफ में जाने का उनका सपना टूट जाएगा।

अबतक इस सीजन में KKR ने 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 12 जीत और महज 3 हार के साथ फिलहाल वो इस सीजन की टॉप टीम बनी हुई है। वहीं GT ने भी 12 मुकाबले ही खेले हैं, लेकिन महज 5 जीत और 7 हार के साथ वो फिलहाल 8वें पोजीशन पर हैं। तो आइए इस मुकाबले से पहले एक नजर डाल लेते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और रणनीति पर –

Gujarat Titans की रणनीति

डेविड मिलर मध्य और डेथ ओवरों में मेजबान टीम के लिए महत्वपूर्ण होंगे, क्योंकि सुनील नारायण और आंद्रे रसल दोनों के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। सुनील नरेन के खिलाफ मिलर ने 37 गेंदों में 51 रन बनाए हैं, वो भी बिना विकेट गंवाए। वहीं आंद्रे रसेल के खिलाफ मिलर ने महज 11 गेंदों में 24 रन वो भी बिना आउट हुए।

इसके अलावा बीते मैच में Shubman Gill और Sai Sudharsan की जोड़ी ने 200 रनों से ज्यादा की ओपनिंग साझेदारी की थी, जिसमें दोनों ने ही शतक जड़ा था। ऐसे में दोनों से टीम को एक बार फिर बेहतरीन ओपनिंग की उम्मीद होगी।

Kolkata Knight Riders की रणनीति

गिल आमतौर पर अहमदाबाद में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं और केकेआर के अधिकांश गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते है। हालांकि सुनील नरेन के खिलाफ गिल का प्रदर्शन काफी खराब रहा है, जिसमें उन्होंने 12 गेंदों में महज 13 रन बनाए हैं, वो भी 2 बार अपना विकेट गंवाकर।

इसके अलावा सुनील नरेन फिलहाल कोलकाता के बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत बने हुए हैं। इसके अलावा फिल सॉल्ट उन्हें भरपूर सपोर्ट देते हैं। ऐसे में कोलकाता के लिए आज भी नरेन और सॉल्ट के बीच बड़ी साझेदारी की जरुरत होगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स – फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

गुजरात टाइटंस – शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...