DC vs LSG मुकाबले में हार के बाद बेहद मुश्किल हुई प्लेऑफ के लिए लखनऊ की राह, कैसे कर सकती है क्वालिफाई? जानें पूरा समीकरण

Pranjal Srivastava
Published On:
DC vs LSG

मंगलवार को Delhi Capitals के खिलाफ 19 रनों से हार के बाद अब Lucknow Super Giants के लिए प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो गई है। DC की इस जीत ने प्वाइंट टेबल में काफी फेरबदल किया है। इस जीत के साथ जहां दिल्ली की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं, दिल्ली की जीत से राजस्थान रॉयल्स को फायदा हुआ और वो प्लेऑफ में पहुंच गई है।

DC की जीत के बाद कितना बदला प्वाइंट टेबल

बता दें कि Rajasthan Royals के 12 मुकाबलों में 8 जीत और 4 हार के साथ कुल 16 अंक हैं। ऐसे में KKR और RR के बाद टॉप 4 के लिए 2 स्पॉट्स खाली हैं। हालांकि इसमें भी बहुद झोल है। दरअसल, राजस्थान के अलावा सिर्फ दो और टीम ही 16 या इससे ज्यादा अंक प्राप्त कर सकती है। चेन्नई के 13 मैचों में 14 अंक और सनराइजर्स हैदराबाद के 12 मैचों में 14 अंक हैं। ये दोनों ही टीमें अपने मुकाबलों में जीत के साथ 16 अंक तक पहुंच सकती हैं। इसके अलावा कोई और टीम 14 से ज्यादा अंक नहीं बना पाएगी।

LSG को करना होगा चमत्कार

बात करें अगर LSG की तो केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम की मुश्किलें DC vs LSG मुकाबले में हार के बाद काफी बढ़ गई हैं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए लखनऊ के लिए यह मैच काफी अहम था। लखनऊ अगर इस मैच को जीत जाती तो उनके 14 अंक हो जाते, लेकिन हार के बाद अब टीम का प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल माना जा रहा है।

इसके बावजूद उनके पास एक मौका अभी भी है प्लेऑफ में पहुंचने का, जो थोड़ा मुश्किल जरुर है, लेकिन नामुमकिन नहीं। दरअसल, LSG को अपना आखिरी मैच MI के खिलाफ खेलना है। फिलहाल लखनऊ 12 अंक के साथ प्वाइंट टेबल में 7वें नंबर पर है। ऐसे में यदि LSG इस मैच को बड़े मार्जन से जीत लेती है, तो उनके प्लेऑफ में जाने की उम्मीद बनी रह सकती है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...