RR vs PBKS Playing 11: राजस्थान के सामने आज गुवाहाटी में है पंजाब की चुनौती, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और रणनीति

Pranjal Srivastava
Published On:
RR vs PBKS Playing 11

IPL 2024 के 65वें मुकाबले में आज बुधवार यानी 15 अप्रैल को Rajasthan Royals और Punjab Kings के बीच भिड़ंत होनी है। ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। दोनों टीमों के बीच आज की ये भिड़ंत बेहद रोमांचक होने वाली है, जिसका प्लेऑफ पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

ऐसा इसलिए क्योंकि RR पहले से ही इस सीजन के प्लेऑफ में एंट्री कर चुकी है, तो वहीं PBKS लगातार मिल रही हार के कारण प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। हालांकि इसके बावजूद दोनों टीमें आज के इस मुकाबले को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा देंगी। तो आइए इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि आखिर आज की भिड़ंत में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और रणनीति क्या हो सकती है –

Rajasthan Royals की रणनीति

जोस बटलर पाकिस्तान के खिलाफ टी20ई श्रृंखला की तैयारी के लिए स्वदेश लौट आए हैं। ऐसे में अब उनकी जगह “बैक-अप” के रूप में टॉम कोहलर-कैडमोर को टीम में जगह मिल सकती है। समरसेट के विकेटकीपर-बल्लेबाज के लिए ये आईपीएल का पहला मुकाबला हो सकता है।

युजवेंद्र चहल के नेतृत्व में, RR के स्पिनरों ने पूरी ताकत से सीज़न में बेहद शानदार रही है। हालांकि पहले छह मैचों की तुलना में, उनका औसत लगभग दोगुना हो गया है और पिछले दो मैचों में रविचंद्रन अश्विन के पांच विकेट लेने के बावजूद इकोनॉमी-रेट लगभग ढाई अंक बढ़ गया है और यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसे राजस्थान आज के मुकाबले में ठीक करना चाहेगा।

Punjab Kings की रणनीति

पंजाब किंग्स की तरफ से भी लियाम लिविंगस्टोन और कगिसो रबाडा आगामी टी20 विश्व कप से पहले परेशानियों के कारण स्वदेश लौट आए हैं। हालांकि सैम कुरेन और जॉनी बेयरस्टो जैसे खिलाड़ी अभी भी टीम से जुड़े हुए हैं और गुवाहाटी पहुंच चुके हैं। इसके अलावा RCB के खिलाफ पिछले गेम में शशांक सिंह बेंगलुरू के कप्तान डू प्लेसिस से टकरा गए थे, जिससे उनके कंधे में चोट लग गई थी, वो भी अब फिट हैं और इस गेम में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

राज्सथान रॉयल्स – यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल [इम्पैक्ट प्लेयर: नंद्रे बर्गर/रोवमैन पॉवेल]

पंजाब किंग्स – जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, रिले रोसौव, शशांक सिंह, जितेश शर्मा, सैम कुरेन (कप्तान), आशुतोष शर्मा, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, विधाथ कवरप्पा [इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत बराड़/नाथन एलिस]

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...