Saeed Anwar ने महिलाओं को लेकर दिया बेतुका बयान, बोलें- ‘पाकिस्तान में महिलाओं के काम करने की वजह से…’

Pranjal Srivastava
Published On:
Saeed Anwar

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी आए दिन अपने किसी ना किसी विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में छाए ही रहते हैं। ऐसा ही कुछ पाक टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सईद अनवर ने भी किया है। दरअसल, उनका एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसमें वो महिलाओँ पर कुछ विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज को कहते हुए सुना जा सकता है कि जब से महिलाओं ने काम करना शुरू किया है तब से पाकिस्तान में तलाक की दर बढ़ गई है। इसके अलावा भी सईद अनवर ने महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की फाइनेंशियल स्वतंत्रता को लेकर कई विवादित बातें कही हैं, जिसे लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की है।

Saeed Anwar का महिलाओं को लेकर बेतुका बयान

आपको बता दें कि सईद अनवर का ये बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि, “जब से महिलाओं ने पाकिस्तान में काम करना शुरू किया है, पिछले तीन वर्षों में तलाक की दर 30 प्रतिशत बढ़ गई है।”

वहीं इस वीडियो में उन्हें आगे कहते हुए सुना जा सकता है कि, “पत्नियां कहती हैं, भाड़ में जाओ तुम, मैं खुद कमा सकती हूं। मैं अपने दम पर घर चला सकती हूं। ये गेम पूरा प्लान है। जब तक आपको दिशानिर्देश नहीं मिलेंगे, आप इस गेम प्लान को नहीं समझ पाएंगे।”

सईद अनवर ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, “मैंने दुनिया की यात्रा की है। मैं अभी ऑस्ट्रेलिया, यूरोप से लौट रहा हूं। युवा पीड़ित हैं, परिवार बुरी स्थिति में हैं। कपल आपस में लड़ रहे हैं। स्थिति इतनी खराब है कि उन्हें पैसे के लिए अपनी महिलाओं से काम कराना पड़ता है।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Team India
|

Team India : आलोचकों को गंभीर का करारा जवाब, बोले- मेरा काम ट्रॉफी जीतना है, व्यूज और लाइक्स नहीं

Team India – टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन को लेकर मुख्य कोच गौतम गंभीर लगातार आलोचकों के निशाने पर रहे हैं। ...

Gambhir
|

Gambhir : WTC में 5वें स्थान पर भारत, फिर भी गंभीर बोले- टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष नहीं कर रहे हम

Gambhir – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025-27 की अंक तालिका में भारत के पांचवें स्थान ...

Australia vs Bangladesh
|

Australia vs Bangladesh : सरे टेस्ट के पहले दिन गिरे 18 विकेट, स्टार्क-शोरिफुल इस्लाम ने मचाया कहर

Australia vs Bangladesh – ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का पहला दिन तेज गेंदबाजों के नाम रहा। मैके ...

DPL 2026
|

DPL 2026 : ईस्ट दिल्ली राइडर्स की शानदार जीत, मयंक यादव और सिमरजीत सिंह की जोड़ी ने मचाया धमाल

DPL 2026 – दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए आउटर दिल्ली वॉरियर्स को सात विकेट ...

Pakistan vs England
|

Pakistan vs England : पहले टेस्ट में पाकिस्तान की शर्मनाक हार, माइकल वॉन बोले- मैंने कभी इतनी डरपोक टीम नहीं देखी

Pakistan vs England – इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पारी और 103 रन से करारी हार का सामना ...

Mumbai Indians
|

Mumbai Indians : जुबिन भरूचा बने प्रदर्शन निदेशक, राजस्थान रॉयल्स का लंबा साथ छोड़कर MI से जुड़े

Mumbai Indians – पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने फ्रेंचाइजी के प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए बड़ा बदलाव किया है। मुंबई ...