SRH vs GT Playing 11: हैदराबाद से आज गुजरात का होगा सामना, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और रणनीति

Pranjal Srivastava
Published On:
SRH vs GT Playing 11

IPL 2024 के 66वें मुकाबले में आज गुरूवार यानी 16 अप्रैल को Sunrisers Hyderabad और Gujarat Titans की भिड़ंत होनी है। दोनों टीमों के बीच का ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे से खेला जाना है। प्लेऑफ की रेस में अपनी जगह पक्की करने के लिए SRH को आज का मुकाबला जीतना बेहद जरुरी है।

वहीं GT कम से कम एक जीत के साथ इस सीजन को अलविदा करना चाहेगी। अबतक इस सीजन में SRH ने कुल 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 7 जीत और 5 हार के साथ फिलहाल वो चौथे पोजीशन पर हैं। तो वहीं GT ने अबतक कुल 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्हें 5 में जीत और 7 में हार मिली है। तो आइए इस मैच से पहले एक बार नजर डाल लेते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और रणनीति पर –

Sunrisers Hyderabad की रणनीति

भुवनेश्वर कुमार ने गिल को 56 गेंदों में तीन बार आउट किया है और केवल 57 रन दिए हैं। ऐसे में ये आंकड़े उन्हें GT कप्तान के खिलाफ SRH के लिए अनुकूल मैचअप बनाता है। वहीं गिल को इस आईपीएल में दाएं हाथ के लेगस्पिन द्वारा भी चार बार आउट किया गया है, जो विजयकांत को उनके खिलाफ एक अच्छा विकल्प बनाता है।

इसके अलावा बल्लेबाजी के लिए एक बार फिर SRH अपनी तूफानी ओपनिंग जोड़ी Travis Head और Abhishek Sharma पर निर्भर होगी। इसके अलावा सपोर्ट के लिए H Klassen से भी एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

Gujarat Titans की रणनीति

रिद्धिमान साहा को आखिरी मुकाबले में एक परेशानी हुई थी, जिसके कारण वह CSK के खिलाफ मैच से बाहर हो गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में GT ने मैथ्यू वेड को टीम में शामिल किया था और कार्तिक त्यागी को डेब्यू का मौका दिया था। ऐसे में उम्मीद यही है कि वे इस संयोजन पर टिके रहने पर विचार कर सकते हैं, क्योंकि साहा भले ही ठीक हो गए हों, लेकिन बल्ले से सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं।

वहीं रनों के लिए GT भी आज एक बार फिर अपनी ओपनिंग जोड़ी Shubman Gill और Sai Sudharsan पर निर्भर होगी और साथ ही गेंदबाजी की कमान के लिए मोहसिन खान और राशिद खान सबसे महत्वपूर्ण ताकत साबित हो सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद – अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, विजयकांत व्यासकांत। [इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन]

गुजरात टाइटंस – शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी। [इम्पैक्ट प्लेयर: संदीप वारियर]।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...