T20 World Cup 2024 से पहले पाकिस्तान के दिग्गज ने बाबर एंड कंपनी को किया सावधान, इस बल्लेबाज से सावधान रहने के दिए निर्देश

Pranjal Srivastava
Published On:
T20 World Cup 2024

IPL 2024 की समाप्ति 26 मई को होने वाली है, जिसके महज 6 दिन बाद यानी की 1 जून से T20 World Cup 2024 की शुरूआत हो जाएगी। इस मेगा टूर्नामेंट की मेजबानी वेस्टइंडीज और अमेरिका करने वाला है, जो 1 जून से 29 जून तक चलने वाला है। इसमें एक बार फिर भारत और पाकिस्तान का मुकाबला दर्शकों के लिए चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

हालांकि अब इस मुकाबले से पहले ही पाकिस्तान टीम को भारत का डर सताने लगा है। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मिस्बाह-उल-हक ने अपनी टीम को भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर सावधान कर दिया है। मिस्बाह का कहना है कि विराट का फॉर्म पाकिस्तान के लिए खतरा बन सकता है।

Misbah Ul Haq ने पाकिस्तान को किया सावधान

आपको बता दें कि पाकिस्तान टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मिस्बाह-उल-हक ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान कहा, “हर कोई भारत-पाकिस्तान मैच में खेलने का दबाव महसूस करता है। जब भी मैं भारत के खिलाफ खेलता था, अगर शुरुआत अच्छी होती, तो मैं आश्वस्त और सहज होता कि मैं प्रदर्शन करूंगा। यह खिलाड़ी की मांसपेशियों की स्मृति और दिमाग में होता है कि आप कब प्रदर्शन करते हैं ठीक है, आपका वास्तव में मैच पर बड़ा प्रभाव पड़ता है, और मैच के दौरान आप जिस स्थिति में होते हैं उसका भी प्रभाव पड़ता है।”

वहीं मिस्बाह-उल-हक ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा, “विराट कोहली ने सभी मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया, कई टीमों के खिलाफ और खासकर पाकिस्तान के खिलाफ। उन्होंने अहम मौके पर ऐसी पारी खेली कि पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचाया। इसलिए पाकिस्तान के दिमाग में भी एक मानसिकता है।”

टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह ,जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...