RCB vs CSK Pitch Report: करो या मरो मुकाबले में आज है बेंगलुरू और चेन्नई का सामना, जानें कैसा रहेगा एम.चिन्नास्वामी के पिच का मिजाज

Pranjal Srivastava
Published On:
RCB vs CSK Pitch Report

Royal Challengers Bengaluru और Chennai Super Kings के बीच आज शनिवार यानी 18 अप्रैल को बेंगलुरू के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे से IPL 2024 का 68वां मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच का ये मुकाबला नॉकआउट मैच होगा, जिसमें जीतने वाली टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी, जबकि हारने वाली टीम इस सीजन से बाहर हो जाएगी।

इस सीजन में अबतक CSK और RCB दोनों ने कुल 13-13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 7 जीत और 6 हार के बाद CSK के 14 प्वाइंट हैं और फिलहाल चौथे पोजीशन पर है। तो वहीं 6 जीत और 7 हार के बाद RCB के 12 अंक हैं और वो फिलहाल प्वाइंट टेबल में सांतवें नंबर पर हैं। ऐसे में आइए इस मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि आखिर एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है –

RCB vs CSK Pitch Report

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों को ही काफी फायदा मिलता है, क्योंकि ये पिच कुल मिलाकर तीन परतों से बनी हुई है। वहीं स्पिनर्स को इस पिच पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

वहीं इस पिच पर काफी गति और उछाल मिलती है, जिसके कारण तेज गेंदबाज सफलता लेने में कामयाब रहते हैं, तो वहीं बल्लेबाज भी तेज गति से रन बना पाते हैं बता दें कि इस पिच पर टीमें टॉस जीतकर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं।

दोनों टीमों की फुल स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: यश दयाल, विजयकुमार वैश्य, रीस टॉपले, स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, मोहम्मद सिराज, अल्ज़ारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन, मयंक डागर, सुयश प्रभुदेसाई, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, विल जैक, कैमरून ग्रीन, टॉम कुरेन , मनोज भंडागे, आकाश दीप, रजत पाटीदार, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, सौरव चौहान, अनुज रावत, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान)।

चेन्नई सुपरकिंग्सः ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, अरावेल्ली अवनीश, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मोईन अली, शिवम दुबे, आरएस हांगरगेकर, रविंद्र जडेजा, अजय जादव मंडल, डेरिल मिचेल, रचिन रविंद्र, मिचेल सेंटनर, निशांत सिंधू , दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मुस्ताफिजुर रहमान, मथीसा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, शारदुल ठाकुर, महीश तीक्षणा और समीर रिजवी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...