T20 World Cup 2024 से पहले PCB ने कसी कमर, विव रिचर्ड्स से की पाकिस्तान टीम से जुडने की गुजारिश

Pranjal Srivastava
Published On:
T20 World Cup 2024

IPL 2024 अब जल्द ही समाप्त होने वाला है, लेकिन इस बीच अब T20 World Cup 2024 की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है, जो 1 जून से ही शुरू होने वाला है। इस मेगा टूर्नामेंंट को जीतने के लिए हर टीम अपनी ऐडी चोटी का जोर लगाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसमें पडो़सी देश पाकिस्तान का भी नाम शामिल है। दरअसल, वहीं Pakistan Cricket Board यानी PCB भी टी20 वर्ड कप 2024 को जीतने के लिए हर संभव प्रयास करने में जुटा हुआ है।

हाल ही में साल 2011 में भारतीय वर्ल्ड कप विजेता टीम के कोच रहे गैरी कर्स्टन को PCB ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए अपना नया कोच नियुक्त किया है। हालांकि इसके बाद भी टीम की कमजोरियों पर काम करने और मजबूती को बढ़ने के लिए अब गैरि कर्स्टन के बाद PCB वेस्ट इंडीज के एक और दिग्गज को मनाने में जुटा हुआ है। दरअसल, सुत्रों का कहना है कि PCB विवियन रिचर्ड्स को अपना मेंटर बनाने के लिए हर संभाव कोशिश कर रहा है।

क्या विव रिचर्ड्स बनेंगे पाक टीम के नए मेंटर?

आपको बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का मेंटर बनाना चाहता है। रिपोर्ट्स दावा कर रहे हैं कि बोर्ड इसके लिए विव रिचर्ड्स से लगातार बातचीत कर रहा हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि PCB के सूत्रों से पता चला है कि, “रिचर्ड्स ने पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लेडिएटर्स के साथ जो प्रदर्शन किया, उससे बोर्ड काफी प्रभावित है। इसीलिए उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में मेंटर बनाने के इच्छुक हैं।” सूत्र का कहना है कि, “वे इसका समाधान ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि बोर्ड रिचर्ड्स को मेंटर के रूप में लेने के लिए बहुत उत्सुक है, लेकिन वह अभी तक किसी भी बात पर सहमत नहीं हुए हैं।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...