‘यदि आप भारतीय टीम के साथ…’, Ricky Ponting ने ठुकराया टीम इंडिया का कोच बनने का ऑफर, वजह जान रहे जाएंगे हैरान

Pranjal Srivastava
Published On:
Ricky Ponting

Team India के हेड कोच के पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दरअसल, राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के रुप में T20 World Cup 2024 के बाद ही समाप्त हो जाएगा। ऐसे में इस पद के लिए नया उम्मीदवार ढूंढने की पूरी कोशिश चल रही है।

वहीं इस बीच खबरें आ रही हैं कि हाल ही में BCCI ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग से भी टीम इंडिया का नया हेड कोच बनने के लिए संपर्क किया था। हालांकि पोंटिंग ने ये ऑफर ठुकरा दिया था। उनका कहना था कि वो घर पर थोड़ा समय बिताना चाहते हैं। साथ ही वो अगर भारतीय टीम के हेड कोच होंगे तो वो आईपीएल टीम में शामिल नहीं हो पाएंगे।

बता दें कि पोंटिंग ने हाल ही में IPL में दिल्ली कैपिटल्स के कोच के रूप में अपना सातवां सीजन टीम के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद समाप्त किया है। उनकी अगुवाई में DC का प्रदर्शन इस सीजन में काफी ऐवरेज रहा और वो प्लेऑफ में क्वालिफाई करने से चूक गई।

इस वजह से Ricky Ponting ने ठुकराया BCCI का ऑफर

दरअसल, रिकी पोंटिंग ने टीम इंडिया का हेड कोच बनने के ऑफर पर आईसीसी से कहा कि, “मैंने इसके बारे में बहुत सारी रिपोर्टें देखी हैं। आम तौर पर ये चीजें आपके जानने से पहले ही सोशल मीडिया पर आ जाती हैं, लेकिन आईपीएल के दौरान कुछ छोटी-मोटी व्यक्तिगत बातचीत हुई थी।”

वहीं पोंटिंग ने आगे कहा कि, “मैं एक राष्ट्रीय टीम (टीम इंडिया) का वरिष्ठ कोच बनना पसंद करूंगा, लेकिन मेरे जीवन में अन्य चीजें हैं और मैं घर पर थोड़ा समय बिताना चाहता हूं… हर कोई जानता है कि यदि आप भारतीय टीम के साथ काम करते हैं तो आप किसी आईपीएल टीम में शामिल नहीं किया जा सकता, इसलिए उसे भी इससे बाहर कर दिया जाएगा।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...