BCCI ने नहीं दिया किसी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को हेड कोच बनने का ऑफर, जय शाह ने खुद किया खुलासा

Pranjal Srivastava
Published On:
BCCI

T20 World Cup 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टीम इंडिया के हेड कोच के रुप में समाप्त हो जाएगा। ऐसे में अब नए हेड कोच की तलाश BCCI ने शुरू कर दी है। टीम के लिए नए हेड कोच का आवेदन जब से शुरू हुआ है, तभी से ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों द्वारा भारत का नया हेड कोच बनने के ऑफर को ठुकराने की बात सामने आ रही है।

पहले रिकी पोंटिंग ने इस ऑफर को ठुकराने का दावा किया, तो वहीं इसके बाद जस्टिन लैंगर ने भी हाल ही में खुलासा किया कि वो भी हेड कोच नहीं बनना चाहते हैं और उन्होंने भी इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। हालांकि अब BCCI सचिव जय शाह ने एक चौकाने वाला खुलासा कर दिया है। दरअसल, उन्होंने हाल ही में बताया है कि बोर्ड ने किसी भी ऑस्ट्रेलियन को कोच के लिए संपर्क नहीं किया है।

BCCI ने नहीं किया किसी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को संपर्क – जय शाह

बता दें कि BCCI सचिव जय शाह ने हाल ही में खुलासा करते हुए कहा कि, “न तो मैंने और न ही बीसीसीआई ने कोचिंग की पेशकश के साथ किसी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से संपर्क किया है। मीडिया में चल रही खबरें पूरी तरह से गलत हैं। हमारी राष्ट्रीय टीम के लिए सही कोच ढूंढना एक सावधानीपूर्वक और संपूर्ण प्रक्रिया है। हम ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो भारतीय क्रिकेट संरचना की गहरी समझ रखते हैं और रैंकों में आगे बढ़े हैं।”

“हेड कोच की भूमिका से बड़ा कोई पद नहीं” – Jay Shah

वहीं इसके आगे जय शाह ने कहा कि भारतीय कोच ऐसे ही व्यक्ति को बनाया जाएगा, जिसे भारत के घरेलू क्रिकेट के ढांचे की अच्छी जानकारी हो, क्योंकि ये पद बहुत बड़ा है। उन्होंने कहा कि, “टीम इंडिया को अगले स्तर तक ले जाने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि हमारे कोच को हमारे घरेलू क्रिकेट ढांचे की गहन जानकारी हो। जब हम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बारे में बात करते हैं, तो भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच से अधिक प्रतिष्ठित कोई भूमिका नहीं है। टीम इंडिया के पास विश्व स्तर पर सबसे बड़ा प्रशंसक आधार है, जिसे वास्तव में अद्वितीय समर्थन प्राप्त है। हमारा समृद्ध इतिहास है।”

इसके साथ ही जय शाह ने ये भी कहा कि, “खेल के प्रति जुनून इसे दुनिया की सबसे आकर्षक नौकरियों में से एक बनाता है। इस भूमिका के लिए उच्च स्तर की व्यावसायिकता की आवश्यकता होती है, क्योंकि इसमें दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों को प्रशिक्षित किया जाता है और उनके लिए प्रतिभाशाली क्रिकेटरों की एक श्रृंखला तैयार की जाती है। एक अरब प्रशंसकों की आकांक्षाएं एक बड़ा सम्मान है और बीसीसीआई सही उम्मीदवार का चयन करेगा, जो भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने में सक्षम हो।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...