Ambati Rayudu ने एक बार फिर साधा विराट पर निशाना, RCB मैनेजमेंट की भी लगाई क्लास

Pranjal Srivastava
Published On:
Ambati Rayudu

प्लेऑफ के रेस की आखिरी लड़ाई में Royal Challengers Bengaluru द्वारा Chennai Super Kings की हार CSK के दिग्गज पूर्व खिलाड़ी Ambati Rayudu को जरा भी रास नहीं आ रही है। इस मुकाबले के बाद से ही वो लगातार RCB को लेकर आलोचक बन गए हैं और उन्हें जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं।

वहीं इस बीच वो RCB मैनेजमेंट और विराट कोहली पर कटाक्ष करने से भी नहीं थक रहे हैं। IPL 2024 Eliminator मुकाबले में ही आरसीबी की हार के बाद रायुडू ने कोहली पर जमकर कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा था कि “आईपीएल ट्रॉफी सिर्फ चिल्लाने और जश्न मनाने से नहीं जीती जा सकती। आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए आपको प्लेऑफ में अच्छा खेलना होता है और सभी ज़रूरी मुकाबले को जीतना पड़ता है।”

वहीं इसी कड़ी में वो एक बार फिर RCB के खिलाफ आग उगलते नजर आए हैं। दरअसल, हाल ही में रायुडू ने अपने एक्स हैंडल पर आरसीबी के खिलाफ कटाक्ष करते हुए कहा है कि RCB मैनेजमेंट न सिर्फ निजी रिकॉर्ड पर ध्यान देता है, बल्कि उन्होंने शानदार खिलाड़ियों को बाहर निकाल दिया, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।

Ambati Rayudu ने फिर साधा RCB पर निशाना

दरअसल, रायुडू ने अपने एक्स हैंडल पर हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, “मैं वास्तव में उन सभी आरसीबी समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने वर्षों से उत्साहपूर्वक टीम का समर्थन किया है। अगर मैनेजमेंट और लीडर्स के लिए पर्सनल माइलस्टोन से पहले टीम का हित ऊपर होता तो आरसीबी ने कई खिताब जीते होते।”

इसके साथ ही उन्होंने RCB से अपनी टीम में सुधार करने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि, “बस याद रखें कि कितने शानदार खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है। अपने प्रबंधन को उन खिलाड़ियों को लाने के लिए बाध्य करें जो टीम के हितों को पहले रखेंगे। मेगा ऑक्शन से एक बेहतरीन नए अध्याय की शुरुआत हो सकती है।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

IPL 2024 Final
|

‘मैं आपसे फिर मिलूंगी’, IPL 2024 Final में SRH की करारी हार के बाद काव्या मारन पहुंची ड्रेसिंग रुम, बढ़ाया टीम का हौंसला, Watch Video!

KKR के खिताबी जीत के साथ ही IPL 2024 का ये सीजन अब समाप्त हो गया हैं। इस सीजन के फाइनल मुकाबले में Sunrisers ...

IPL 2024
|

IPL 2024 की समाप्ति के बाद वेन्यू तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को BCCI ने दिया बड़ा सरप्राइज, लाखों का बोनस देने का किया ऐलान

IPL 2024 का ये सीजन आखिरकार अब समाप्त हो गया हैं। Kolkata Knight Riders ने इस साल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल ...

Rinku Singh
|

‘सब्सक्राइब कर लो और घंटा बटन…’, ट्रॉफी जीतने के बाद मस्ती के मूड में नजर आए Rinku Singh, बनाया सुपर फनी ब्लॉग, Watch Video!

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उन्होंने शानदार गेंदबाजी की…’, फाइनल मैच में कोलकाता के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद निराश हुए पैट कमिंस

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘उसका रथ श्रीकृष्ण चलाते हैं’, KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर ने दिया अनोखा रिएक्शन

IPL 2024 आखिरकार अब समाप्त हो चुका है और Kolkata Knight Riders ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया है। बीती रात चेन्नई ...

KKR vs SRH Final
|

KKR vs SRH Final: ‘यह भगवान की योजना थी…’, फाइनल में जीत के बाद Rinku Singh हुए खुशी से पागल

IPL 2024 का खिताब इस बार Kolkata Knight Riders के सर पर सजा हैं। बीती रात KKR और SRH के बीच चेन्नई के चेपॉक ...