USA vs PAK मैच से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, ओपनिंग मुकाबले से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी

Pranjal Srivastava
Published On:
USA vs PAK

T20 World Cup 2024 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपने अभियान की शुरूआत 6 जून को USA के खिलाफ होने वाले मुकाबले से करनी है। हालांकि इस ओपनिंग मुकाबले से पहले ही पाक टीम को एक बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है।

दरअसल, पाकिस्तान टीम के स्टार ऑलराउंडर इमाद वसीम चोटिल हो गए हैं और वो इस ओपनिंग मुकाबले मेंं पाक की तरफ से नहीं खेल पाएंगे। बता दें कि पाक टीम के कप्तान Babar Azam ने खुद इस बात की पुष्टि की है, कि वसीम यूएसए के खिलाफ होने वाले ओपनिंग मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे।

चोट के कारण इमाद वसीम नहीं खेलेंगे USA vs PAK मैच

दरअसल, इस ओपनिंग मुकाबले से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, ,“इमाद वसीम साइड स्ट्रेन से जूझ रहा है, जिसका मतलब है कि वह हमारे शुरुआती मैच में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि इमाद पहला गेम नहीं खेलेंगे, लेकिन हमें उम्मीद है कि वह बाकी मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे।” ऐसे में जाहिर तौर पर ये पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

9 जुन को है IND vs PAK मुकाबला

गौरतलब है कि इमाद वसीम पाकिस्तान के पास मौजूद सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं और मध्यक्रम में वो पाकिस्तान टीम को काफी शानदार सपोर्ट प्रदान करते हैं। ऐसे में उनका चोटिल होना टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान को अपना दूसरा मैच 9 जून को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलना है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...