IND vs IRE मैच से पहले फैंस की इस हरकत पर भड़के हिटमैन, दर्शकों से की ऐसा कुछ ना करने की गुजारिश

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs IRE

Team India को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने अभियान की शुरूआत आज बुधवार यानी 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ (IND vs IRE) होने वाले मुकाबले से करनी है। न्यूयॉर्क में रात 8 बजे से होने वाले इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार है। वहीं फैंस भी इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस दौरान इस अहम मुकाबले से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया, जिसमें उन्होंने टीम की फिटनेस और तैयारियों के बारे में बात की। वहीं इस दौरान रोहित फैंस की एक हरकत पर भड़कते हुए भी नजर आए और उन्होंने अपने फैंस से ऐसा ना करने की गुजारिश भी की।

फैंस की इस हरकत पर नाखुश हैं Rohit Sharma

बता दें कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा ने टीम की रणनीतियों के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने अपने खिलाड़ियों की फिटनेस और तैयारियों के बारे में भी जानकारी शेयर की। हालांकि इसके बाद जैसे ही एक रिपोर्टर ने सवाल किया कि बांग्लादेश के खिलाफ वार्म अप मैच में मैदान में घुस आने वाले फैन को जब अमेरिका पुलिस पकड़ रही थी तो आपने उसे बचाने की कोशिश क्यों की? तो हिटमैन भड़क गए।

दरअसल, रोहित ने फैंस की इस हरकत पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने कहा, “हमें सपोर्ट करने आते हैं, हमें अच्छा लगता है। आप आराम से स्टेडियम में बैठकर मैच का मजा लें। दर्शकों को इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। फैंस को स्टेडियम के नियमों का पालन करना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, “सिक्टोरिटी को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ-साथ फैंस की सुरक्षा भी जरूरी होती है, इसलिए उनके साथ अधिक सख्ती से पेश नहीं आएं।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...