IND vs IRE: टीम इंडिया ने जीत के साथ किया टी20 वर्ल्ड कप का आगाज, रोहित एंड कंपनी ने आयरलैंड को 8 विकेट से दी करारी मात

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs IRE

बुधवार यानी 5 जून की रात 8 बजे से न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया और आयरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में जीत के साथ ही भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरूआत कर दी है। अब अगले मैच में भारत का सामना 9 जून को पाकिस्तान से इसी मैदान पर होना है।

Ireland हुई 100 रनों के भीतर ढेर

भारतीय टीम ने इस मुकाबले (IND vs IRE) में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके तहत आयरलैंड पहले बल्लेबाजी करने उतरी। हालांकि उन्हें शुरूआत से ही एक के बाद एक झटके लगने शुरू हो गए। भारतीय गेंदबाजों का जलवा कुछ ऐसा रहा कि 10 रन के भीतर आयरलैंड के ओपनर्स रवाना हो गए। तो वहीं 50 रन तक पहुंचते-पहुंचते उन्होंने 8 विकेट गंवा दिए।

इसके बाद 77 रन पर आयरलैंड का 9वां विकेट गिरा, जबकि 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर 96 रनों के मामूली स्कोर पर ही आयरलैंड की पूरी टीम ढेर हो गई। इस दौरान हार्दिक पांड्या ने 3, बुमराह और अर्शदीप ने 2-2 जबकि अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट हासिल किए।

13वें ओवर में ही 8 विकेट से जीती टीम इंडिया

97 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुरूआत में ही झटका लग गया, जब विराट कोहली महज 1 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा क्रीज पर टिके रहे और इस दौरान उन्होंने Rishabh Pant के साथ मिलकर शानदार साझेदारी की। जहां रोहित ने 37 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

वहीं पंत ने 26 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 36 रनों की पारी खेली। बता दें कि इस मैच में रोहित शर्मा आउट नहीं हुए बल्कि उन्हें रिटायर्ड होकर बाहर जाना पड़ा। हालांकि इसके बावजूद टीम इंडिया ने 12.2 ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...