Happy Birthday Rahul Dravid : तीन ऐसे रिकॉर्ड जो राहुल द्रविड़ के नाम है

Kiran Yadav
Published On:
Happy Birthday Rahul Dravid: Three such records which are in the name of Rahul Dravid

Happy Birthday Rahul Dravid : तीन ऐसे रिकॉर्ड जो राहुल द्रविड़ के नाम है : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और “द वॉल” नाम से महशूर राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का आज जन्मदिन है। राहुल द्रविड़ आज 50 साल के हो गए हैं। वर्तमान में द्रविड़ भारतीय टीम के मुख्य कोच पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

द्रविड़ ने अपने करियर में कई बेहतरीन पारियां खेली और उन्हें आउट करना काफी मुश्किल हुआ करता था। यही कारण है कि उन्हें “दीवार” कहा जाता था। राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में कुल 509 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और इस दौरान 24, 208 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने कुल 48 शतक लगाए।

राहुल द्रविड़ ने अपने 16 साल के क्रिकेट जीवन में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए काफी क्रिकेट खेला था। द्रविड़ के नाम कई बड़े और शानदार रिकॉर्ड आज भी दर्ज़ हैं जिन्हें कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है।

तो आइये आपको इनके कुछ कीर्तिमान बताते है जिन्हें अभी तक कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया हैं :

#3 टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच

image 19

राहुल द्रविड़ न केवल एक महान बल्लेबाज रहे हैं बल्कि एक बहुत अच्छे क्षेत्ररक्षक भी रहे हैं और हमेशा फिट रहते थे। राहुल द्रविड़ ने 1996-2012 तक टेस्ट क्रिकेट खेला, जिसमें उन्होंने शानदार फील्डिंग करते हुए 164 मैचों में 210 कैच लपके और सबसे ज्यादा टेस्ट कैच लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो आज भी कायम है। इनके अलावा महेला जयवर्धने के नाम 205 कैच हैं जबकि जैक कैलिस के नाम 200 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड है।

#2 टेस्ट क्रिकेट में खेली सबसे ज्यादा गेंदें

image 20

राहुल द्रविड़ ने अपने 16 साल के टेस्ट क्रिकेट करियर में किसी भी अन्य बल्लेबाज से ज्यादा गेंदे खेलने का रिकॉर्ड हैं। उन्होंने अपने 16 साल के क्रिकेट करियर में 31,258 गेंदें खेली हैं। ये अनोखा रिकॉर्ड आज भी उनके नाम है. द्रविड़ के बाद सचिन तेंदुलकर का नाम आता है जिन्होंने 29,437 गेंदें खेली हैं।

#1 टेस्ट क्रिकेट में हुए है सबसे ज्यादा बार बोल्ड

image 21

राहुल द्रविड़ के नाम एक बहुत बड़ा अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज है और वह सबसे ज्यादा बार बोल्ड हुए हैं। आपको बता दें कि राहुल द्रविड़ अपने करियर में रिकॉर्ड 54 बार बोल्ड आउट हुए।

राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में 164 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 36 शतकों की मदद से 13288 रन बनाए। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में भी उनके नाम 344 मैचों में 12 शतकों की मदद से 10889 रन हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...