IND vs PAK: रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने एक बार फिर दी पाकिस्तान को शिकस्त, 6 रनों से दर्ज की शानदार जीत

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs PAK

T20 World Cup 2024 में बीती रात यानी 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 6 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में भारतीय टीम 20 ओवर में महज 119 रन ही बना सकी थी, लेकिन अंत में अपनी शानदार गेंदबाजी के बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान को महज 113 रनों पर ही रोक दिया और इस स्कोर को डिफेंड करते हुए कमाल की जीत दर्ज की।

119 रन ही बना सकी थी Team India

आपको बता दें कि भारतीय टीम को इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था, लेकिन टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाजों ने फैंस को काफी निराश किया। भारतीय टीम की तरफ से ना तो Virat Kohli अपना कमाल दिखा सकें, ना Rohit Sharma और ना ही सूर्याकुमार। हालांकि Rishabh Pant इकलौते ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 31 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 42 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा Axar Patel ने 18 गेंदों पर 20 रन बनाए, तो वहीं कप्तान रोहित शर्मा का योगदान महज 13 रनों का रहा। इन तीनों के अलावा भारतीय टीम का कोई बल्लेबाज 10 रनों का आंकड़ां भी पार नहीं कर सका। हालांकि पंत की दमदार पारी के बदौलत टीम इंडिया 19 ओवर में 119 रनों के स्कोर पर ही ढेर हो गई।

6 रनों से हारी पाकिस्तान

120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरूआत बेहद शानदार रही। हालांकि कप्तान बाबर आजम 13 रन के स्कोर पर ही आउट हो गए। इसके बाद Usman Khan और Fakhar Zaman भी 13-13 बनाकर पवेरलियन लौट गए। हालांकि मोहम्मद रिजवान टिके रहे और भारतीय गेंदबाजों के दबाव में वो 44 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद Imad Wasim ने 15 रनों की पारी से शानदार योगदान देने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद भारतीय गेंदबाज पाक बल्लेबाजों पर कुछ ज्यादा भारी पड़े। ऐसे में पाक टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर महज 113 रन ही बना सकी। इस दौरान भारत की तरफ से Jasprit Bumrah ने 3, Hardik Pandya ने 2 और Arshdeep Singh और Axar Patel ने 1-1 विकेट हासिल किए।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...