IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ 3 शानदार कैच लपकने के बाद पंत को बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड, रवि शास्त्री ने कही ये बात

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs PAK

भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ हाईवोल्टेज मुकाबला आखिरकार अब समाप्त हो चुका है। इस मुकाबले में एक बार फिर भारतीय टीम की जीत हुई है। इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और महज 119 रन पर ही ढेर हो गई, लेकिन भारत के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और 113 रनों के स्कोर पर पाकिस्तान को रोक दिया।

इस मुकाबले में Rishabh Pant इकलौते ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 31 गेंदों पर सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली और इसके बाद विकेट के पीछे 3 शानदार कैच भी लपके। ऐसा कहा जा सकता है कि इस मैच में भारतीय टीम के जीत के हीरो पंत ही रहे। ऐसे में मैच के बाद रवि शास्त्री ने 3 शानदार कैच लपकने के लिए पंत को बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड दिया।

Rishabh Pant को मिला बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड

बता दें कि IND vs PAK मैच के बाद ऋषभ पंत को रवि शास्त्री ने भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में होने वाली अवॉर्ड सेरेमनी में ऋषभ पंत को बेस्ट फील्डर अवॉर्ड दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने ऋषभ पंत के शानदार प्रदर्शन के लिए उनकी जमकर सराहना भी की।

रवि शास्त्री ने पंत की तारीफों के बांधे पुल

रवि शास्त्री ने खुद अपने हाथों से पंत को बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड पहनाते हुए कहा कि, “जब मैंने उनके (पंत) एक्सीडेंट के बारे में पढ़ा तो मेरी आंखों में आंसू आ गए थे, जब मैंने उन्हें अस्पताल में देखा तो यह और भी बुरा था। उनके लिए वहां से वापस आना और अब तक के सबसे बड़े खेलों में से एक भारत बनाम पाकिस्तान में खेलना एक शानदार प्रदर्शन था। बल्लेबाजी, हर कोई जानता था, लेकिन आपकी विकेटकीपिंग और मूवमेंट की रेंज आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत का सम्मान है। यह दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है कि आप मौत के जबड़े से जीत हासिल कर सकते हैं।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...