साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, SA vs BAN मैच में डिफेंड किया अबतक का सबसे कम स्कोर

Pranjal Srivastava
Published On:
SA vs BAN

बीती रात T20 World Cup 2024 में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच इस मेगाटूर्नामेंट का 21वां मुकाबला खेला गया, जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 4 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है, क्योंकि बांग्लादेश के खिलाफ अफ्रीकी टीम ने 114 रनों का मामूली लक्ष्य डिफेंड कर दिखाया है।

साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि SA vs BAN मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 113 रन ही बनाए थे, जिसके जवाब में उन्होंने बांग्लादेश की टीम को 109 रनों के स्कोर पर रोक दिया। ऐसा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे कम स्कोर डिफेंड करने वाली टीम बन गई है।

बता दें कि इससे पहले हाल ही में भारतीय टीम ने इसी सीजन में पाकिस्तान के खिलाफ 119 रनों का स्कोर डिफेंड किया था। हालांकि अब दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को भी इस मामले मेंं पछाड़ दिया है और 114 रनों का स्कोर डिफेंड करते हुए 4 रनों से बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है।

T20 World Cup में सबसे कम स्कोर डिफेंड करने वाली टीमें

  • 114 साउथ अफ्रीका vs बांग्लादेश, न्यूयॉर्क 2024*
  • 120 श्रीलंका vs न्यूजीलैंड चट्टोग्राम 2014
  • 120 भारत vs पाकिस्तान, न्यूयॉर्क, 2024
  • 124 अफगानिस्तान vs वेस्ट इंडीज, नागपुर, 2016
  • 127 न्यूजीलैंड vs भारत, नागपुर, 2016
टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...