“मैंने रोहित भाई से बात की…”, Axar Patel ने कैसे डाला था IND vs PAK मुकाबले का मैच चेंजिंग ओवर, खुद किया खुलासा

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs PAK

भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें भारतीय टीम ने 6 रनों से पाकिस्तान को एक बार फिर रौंद दिया। इस मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाज ज्यादा खास कमाल नहीं कर पाए, जिसकी वजह से भारतीय टीम ने महज 119 रन बनाए थे। हालांकि जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने पाक बल्लेबाजों को अपने सामने टिकने नहीं दिया और कम स्कोर के बावजूद इस लक्ष्य को डिफेंड कर लिया।

इस मैच में Axar Patel की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण रही। पहले तो उन्होंने चौथे नंबर पर ही उतरकर टीम इंडिया के लिए 18 गेंदों में 20 रन बनाए। वहीं इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में एक विकेट भी हासिल किया। खासतौर पर इस मैच में अक्षर का 16वां ओवर सबसे महत्वपूर्ण रहा, जिसमें उन्होंने महज 2 रन खर्च किए। ऐसे में अब जीत के बाद अक्षर ने आखिरकार इस अहम ओवर के पीछे का राज खोला है।

Axar Patel ने ऐसे डाला था 16वां ओवर

गौरतलब है कि IND vs PAK मैच में एक समय तक लग रहा था कि पाकिस्तान इस मैच को आसानी से जीत लेगा। इस प्रेशर में मैच का 16वां ओवर डालने आए Axar Patel। इस दौरान पाकिस्तान के इमाद वसीम और शादाब खान क्रीज पर थे और पाकिस्तान को जीत के लिए 5 ओवरों में महज 37 रनों की जरूरत थी। हालांकि इस ओवर में इमाद के सामने अक्षर ने महज 2 रन खर्च किए।

इस ओवर के बारे में बात करते हुए अक्षर पटेल ने कहा, “प्लान यही था कि उसकी रेंज में नहीं देना है। मुझे मिड विकेट पर छक्का नहीं खाना है, क्योंकि हवा भी उधर ही चल रही थी। मैंने कप्तान रोहित भाई के साथ बात की कि मैं कट पर गेंद डालूंगा और मुझे दो (फील्डर) प्वाइंट पर दे दो और पीछे स्वीपर वाला भी कट के अंदर रखना। अगर वो मुझे कट पर या कवर पर चौका मार गया तो ठीक है। क्योंकि वो बहुत मुश्किल शॉट है और यही प्लान अच्छा गया, ये ओवर भी अच्छा गया, जिससे रनो का अंतर बढ़ गया और उन पर प्रेशर आ गया।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...