USA vs IND: यूएसए को हराकर सुपर-8 में पहुंची टीम इंडिया, 7 विकेट से दर्ज की शानदार जीत

Pranjal Srivastava
Published On:
USA vs IND

भारतीय टीम का T20 World Cup 2024 में अबतक का सफर बेहद ही शानदार रहा है। टीम इंडिया ने अपने तीनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है और अब वो सुपर 8 में पहुंच चुके हैं। टीम इंडिया ने बीते दिन ही USA को हराकर सुपर-8 के लिए क्वालिफाई किया। इस मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

USA ने भारत को दिया था 111 रनों का लक्ष्य

बता दें कि USA vs IND मुकाबले में यूएसए को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था, जिसके तहत उनकी शुरूआत बेहद खराब रही। दरअसल, USA को पहले ही ओवर में 2 झटके लगे थे, जिसके बाद Steven Taylor ने 24 रनों की पारी के साथ टीम को संभाला। वहीं NR Kumar ने भी इस दौरान 27 रनों की पारी खेली। इसके अलावा USA का कोई बल्लेबाज 15 रनों के आंकड़े से पार नहीं जा सका।

वहीं दूसरी तरफ भारतीय गेंदबाजों का अटैक जारी रहा। ऐसे में यूएसए की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। बता दें कि इस दौरान Arshdeep Singh ने अकेले ही 4 ओवर में महज 9 रन देकर 4 विकेट दर्ज किए। इसके अलावा Hardik Pandya ने 2 जबकि Axar Patel ने 1 विकेट हासिल किया।

7 विकेट से जीती टीम इंडिया

111 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत भी कुछ ज्यादा ठीक नहीं रही। सबसे पहले तो विराट कोहली शून्य के स्कोर पर ही आउट हो गए। वहीं इसके बाद रोहित शर्मा भी महज 3 रन बनाकर चलते बने। ऋषभ पंत भी इस मुकाबले में सिर्फ 18 रन ही बना सकें।

हालांकि इसके बाद Suyakumar Yadav और Shivam Dubey ने मोर्चा संभाला। जहां सूर्या ने 49 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली, तो वहीं शिवम दुबे ने भी 35 गेंदों पर 31 रन बनाए। ऐसे में टीम इंडिया ने 18.2 ओवर में महज 3 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस मैच में जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सुपर-8 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...