टीम इंडिया का हेड कोच पद संभालने से पहले Gautam Gambhir ने BCCI के सामने रख दी ये खास शर्त, रोहित और विराट के फैंस को लगेगा झटका

Pranjal Srivastava
Published On:
Gautam Gambhir

T20 World Cup 2024 की समाप्ति के साथ ही टीम इंडिया के हेड कोच के रुप में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भी समाप्त हो जाएगा। ऐसे में अब भारतीय टीम के नए हेड कोच को लेकर चर्चाएं जोर पर हैं। फिलहाल इस पद के लिए अव्वल दावेदार भारत के दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर को माना जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो BCCI किसी भी समय नए हेड कोच पद के लिए गंभीर के नाम का ऐलान कर सकती है।

गौरतलब है कि BCCI इस पद के लिए गौतम गंभीर का इंटरव्यू भी ले चुकी है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि हेड कोच पद संभालने से पहले ही गौतम गंभीर ने BCCI के सामने कुछ शर्ते रख दी हैं, जिसे स्वीकार भी कर लिया गया है। इसमें से एक शर्त तो मौजूदा भारतीय टीम के कुछ दिग्गज और सीनियर खिलाड़ियों को लेकर है, जिसमें रोहित से लेकर विराट तक के नाम शामिल हैं।

Gautam Gambhir ने BCCI के सामने रख दी ये शर्त

रिपोर्ट्स की माने तो टीम इंडिया के मुख्य कोच का कार्यभार संभालने से पहले गंभीर ने BCCI से कुछ खास डिमांड्स की हैं। दरअसल, गौतम गंभीर बिना किसी हस्तक्षेप के टीम पर पूरा नियंत्रण चाहते हैं। फिर, वह अपना स्वयं का सहायक स्टाफ चुनना चाहते हैं।

इतना ही नहीं बल्कि सबसे चौकाने वाली शर्त तो यह है कि गौतम गंभीर चाहते हैं कि भारतीय टीम के चार वरिष्ठ खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को अपना आखिरी टूर्नामेंट मानें। गौरतलब है कि ये चारों नाम ही मौजूदा भारतीय टीम की 4 सबसे बड़ी ताकत हैं। ऐसे में गंभीर का ये फैसला काफी बड़ा माना जा रहा है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Duleep Trophy 2026
|

Duleep Trophy 2026 : 14 साल बाद फाइनल में पहुंचा East Zone, मुकेश-शमी के कहर के बीच वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल

Duleep Trophy 2026 – ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है। मंगलवार को खेले गए ...

IND W vs HKC W
|

IND W vs HKC W : स्मृति मंधाना के तूफानी शतक के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हांगकांग को 137 रन से रौंदा

IND W vs HKC W – महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को एकतरफा अंदाज में ...

Asia Cup 2026
|

Asia Cup 2026 : स्मृति के तूफान के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को 137 रन से रौंदा

Asia Cup 2026 – भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ अपनी ...

Smriti Mandhana Record
|

Smriti Mandhana Record : सचिन तेंदुलकर के क्लब में पहुंचीं स्मृति मंधाना, 124 रन की पारी से बनाए दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

Smriti Mandhana Record – भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 3 सितंबर 2026 की रात ऐसा इतिहास रच दिया, जिसका सपना ...

CPL
|

CPL : 39 गेंदों में शतक ठोककर Dasun Shanaka ने रचा इतिहास, Russell समेत इन दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ा

CPL – कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक जड़ दिया है। ...

BCCI
|

BCCI : बड़ी बैठक से Ajit Agarkar रहे गायब, बढ़ी हलचल; क्या Chief Selector को मिलेगा एक्सटेंशन?

BCCI – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 3 सितंबर को हुई हाई-लेवल मीटिंग में भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा ...