अगर बारिश में धुल गया AUS vs IND मैच तो किसे होगा फायदा? जानें पूरा समीकरण

Pranjal Srivastava
Published On:
AUS vs IND

भारतीय टीम को सुपर-8 स्टेज का तीसरा मुकाबला आज सोमवार यानी 24 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेलना है। सेमीफाइनल में क्वालिफाई करने के लिए दोनों टीमों को ये मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। हालांकि बारिश ने फैंस की टेंशन बढ़ा रखी है।

दरअसल, मौसम विभाग ने इस मुकाबले के दौरान 51 प्रतिशत बारिश और तूफान की संभावना जताई है। ऐसे में ये संभावना बनी हुई है कि ये मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ सकता है। तो अब सभी ये जानने के लिए उत्सुक होंगे कि अगर ये मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो भारत और ऑस्ट्रेलिया में से किसे फायदा मिलेगा। तो आइए जानते हैं इसके बारे में –

अगर रद्द हुई AUS vs IND मुकाबला…तो किसे होगा फायदा?

दरअसल, भारतीय टीम फिलहाल सुपर 8 में अपने दोनों खेले गए मुकाबले जीत चुकी है और 4 अंक के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर है। ऐसे में टीम इंडिया सेमीफाइनल में अपना स्थायी स्थान पक्का करने से बस एक जीत दूर है। वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया। ऐसे में इस हार के बाद अब कंगारू टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है।

अगर भारतीय टीम आज के इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है, तो उन्हें इस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा। हालांकि अगर बारिश के कारण ये मुकाबला रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे। इससे भारत के पास 5 जबकि ऑस्ट्रेलिया के 3 अंक होंगे। ऐसे में भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा और ऑस्ट्रेलिया मुश्किल में पड़ जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया को बाहर कर…अफगानिस्तान कर सकता है क्वालिफाई!

वहीं दूसरी तरफ अगर आज का ये मुकाबला रद्द हो जाता है, तो अफगानिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी। इसके बाद यदि अफगानिस्तान अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश को हरा देता है, तो वे चार अंकों के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेंगे, और ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ अगर बांग्लादेश अफगानिस्तान को हरा देता है तो ऑस्ट्रेलिया इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...