“हमारे लिए बहुत मुश्किल था…”, RSA vs AFG मैच में शर्मनाक हार के बाद राशिद खान ने कही बड़ी बात

Pranjal Srivastava
Published On:
RSA vs AFG

आज 27 जून यानी गुरुवार को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें अफगानिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस रोमांचक मैच में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इस मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम कर लिया और पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में एंट्री भी कर ली।

इस मुकाबले में अफगानिस्तान का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम महज 56 रनों पर ढेर हो गई, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 9 ओवर से पहले ही पूरा कर लिया। ऐसे में अब इस शर्मनाक हार के बाद अफगानिस्तान के कप्तान Rashid Khan ने टीम की गलती मानी है। उन्होंने बताया है कि आखिर उनकी टीम से कहां चूक हो गई।

Rashid Khan ने बताई हार की वजह

बता दें कि RSA vs AFG मैच में शर्मनाक हार के बाद राशिद खान ने बात करते हुए कहा कि, “एक टीम के तौर पर यह हमारे लिए बहुत मुश्किल था। हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे, लेकिन परिस्थितियों ने हमें वह करने की अनुमति नहीं दी जो हम चाहते थे। टी20 क्रिकेट ऐसा ही है, आपको सभी परिस्थितियों के लिए तैयार रहना चाहिए। मुझे लगता है कि उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की।”

उन्होंने कहा कि, “मुझे लगता है कि हमें इस टूर्नामेंट में अच्छी सफलता मिली क्योंकि हमारे तेज गेंदबाजों ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, आपको अच्छी शुरुआत की जरूरत होती है। मुझे लगता है कि हम मुजीब की चोट के कारण बदकिस्मत रहे, लेकिन हमारे तेज गेंदबाजों और यहां तक ​​कि नबी ने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी की। इससे स्पिनरों के तौर पर हमारा काम आसान हो गया।”

सेमीफाइनल तक पहुंचने पर खुश हैं राशिद

भले ही इस मुकाबले में अफगानिस्तान को हार मिली हो, लेकिन राशिद खान की कप्तानी में अफगान टीम पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंची है और वो इस बात से खुश हैं। इसे लेकर उन्होंने कहा, “हमने इस टूर्नामेंट का लुत्फ उठाया। हम सेमीफाइनल खेलना और अफ्रीका जैसी शीर्ष टीम से हारना स्वीकार करेंगे। यह हमारे लिए सिर्फ शुरुआत है, हमारे पास किसी भी टीम को हराने का आत्मविश्वास और विश्वास है।”

राशिद ने आगे कहा कि, “हमें बस अपनी प्रक्रिया को जारी रखने की जरूरत है। यह हमारे लिए सीखने का एक शानदार अनुभव रहा है। हम प्रतियोगिता से जो सीखते हैं, वह है आत्मविश्वास। हम जानते हैं कि हमारे पास कौशल है, यह सिर्फ कठिन परिस्थितियों, दबाव की स्थिति को संभालने के बारे में है। कुछ काम करने की जरूरत है, खासकर मध्य क्रम में पारी को आगे बढ़ाने के लिए।”

मैच का हाल

मैच की बात करें अगर तो इस मुकाबले में अफगान टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, जिसके तहत उनकी बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पूरी अफानिस्तान की टीम महज 56 रनों पर ढेर हो गई। वहीं इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 8.5 ओवर में ही इस लक्ष्य को पूरा कर लिया और इस मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम कर लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

Rahul Dravid
|

Rahul Dravid : विराट-पोंटिंग नहीं, इस कप्तान को द्रविड़ ने बताया अपना बेस्ट; धोनी ने जीती बाजी

Rahul Dravid – इंटरनेशनल क्रिकेट के महान कप्तानों की बात हो तो क्लाइव लॉयड, कपिल देव, इमरान खान, रिकी पोंटिंग, एमएस धोनी, विराट कोहली ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : बाबर आजम ने रचा इतिहास, WTC में 2000 रन बनाने वाले चौथे कप्तान बने

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान ...

IND vs AFG T20
|

IND vs AFG T20 : ईशान किशन को नेट्स में लगी चोट, अफगानिस्तान सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता

IND vs AFG T20 – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ...

PCB
|

PAK vs SL : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, भारत से होगा एशिया कप फाइनल

PAK vs SL – महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह ...

PCB
|

PCB : पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भड़के वसीम अकरम, PCB को लगाई फटकार

PCB – इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही है। मुश्किल इंग्लिश परिस्थितियों में पाकिस्तानी बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते नजर आए। ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : रजाउल्लाह ने डेब्यू टेस्ट में जड़े 9 छक्के, 18 साल पुराना टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया बराबर

PAK vs ENG – इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में पाकिस्तान ने शानदार पलटवार किया ...