IND vs ENG: “उन्होंने अच्छा खेला…”, सेमीफाइनल मुकाबले में करारी हार के बाद जॉस बटलर ने की टीम इंडिया की तारीफ

Pranjal Srivastava
Published On:
IND vs ENG

बीती रात यानी 27 जून को भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने 68 रनों से शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में एंट्री मार ली। वहीं दूसरी तरफ अबतक शानदार फॉर्म में चल रही इंग्लैंड की टीम को इस एक हार के बाद बाहर होना पड़ा।

ऐसे में इस हार के बाद इंग्लिश टीम के कप्तान Jos Butler ने बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम की गलतियों के गिनवाते हुए भारतीय टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों तक की जमकर सराहना की है।

हार के बाद Jos Butler का बयान

बता दें कि IND vs ENG मुकाबले में करारी हार के बाद इंग्लिश कप्तान जॉस बटलर ने कहा, “भारत ने निश्चित रूप से हमें मात दी। हमने उन्हें 20-25 रन ज़्यादा बनाने दिए। यह एक चुनौतीपूर्ण सतह थी जिस पर उन्होंने अच्छा खेला। उन्होंने हमें मात दी और जीत के पूरी तरह हकदार थे। बहुत अलग परिस्थितियाँ (2022 की तुलना में), इसका श्रेय भारत को जाता है। उन्होंने क्रिकेट का बहुत अच्छा खेल खेला।”

बटलर ने आगे कहा, “बारिश के कारण, परिस्थितियों में इतना बदलाव होने की उम्मीद नहीं थी। मुझे नहीं लगता कि ऐसा हुआ। उन्होंने हमें आउट बॉल किया। उनका स्कोर औसत से बेहतर था। मुझे नहीं लगता कि टॉस ही टीमों के बीच अंतर था। उनके पास कुछ बेहतरीन स्पिनर हैं। हमारे दो खिलाड़ियों (राशिद और लिविंगस्टोन) ने अच्छी गेंदबाजी की।”

बटलर ने गिनवाई अपनी टीम की गलतियां

जॉस बटलर ने इस मुकाबले में हार के लिए टीम की गलतियों को भी स्वीकारा। उन्होंने कहा, “पीछे मुड़कर देखें तो, स्पिन जिस तरह से खेल रही थी, उस हिसाब से हमें मोईन को उस पारी में आउट करना चाहिए था। उनका स्कोर औसत से बेहतर था और शानदार गेंदबाजी आक्रमण के साथ, यह हमेशा एक कठिन लक्ष्य होने वाला था। पूरे टूर्नामेंट में जो कुछ भी हुआ, उसके साथ यहाँ आने के लिए सभी के प्रयास पर वास्तव में गर्व है। आप केवल वही खेल सकते हैं जो आपके सामने रखा गया है। प्रतियोगिता के दौरान हमें कई प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, फिर भी हम एक समूह के रूप में एकजुट रहे, कुछ स्थानों पर बहुत अच्छी क्रिकेट खेली, लेकिन जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब हम पीछे रह गए।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava

Pranjal Srivastava hails from Lakhimpur, Uttar Pradesh but resides in New Delhi. I have completed my Bachelor of Journalism and Mass Communication (BJMC) in 2022 from International School Of Media and Entertainment Studies (ISOMES). Since then, I have worked with News24 and also as a freelance content writer. I write for various beats including national and social affairs, entertainment, sports and other beats too.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...