रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक लगाने के बाद पृथ्वी शॉ ने भारतीय टीम में वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान

Kiran Yadav
Published On:
Prithvi Shaw made a big statement about his return to the Indian team after scoring a triple century in Ranji Trophy.

रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक लगाने के बाद पृथ्वी शॉ ने भारतीय टीम में वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान : भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ इन दिनों रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने मुंबई के लिए खेलते हुए असम के खिलाफ जबरदस्त तिहरा शतक लगाया था और इसके बाद उनकी भारतीय टीम में वापसी की चर्चा तेज हो गई है.

वहीं, खुद पृथ्वी शॉ ने इसे लेकर बड़ा रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा है कि जिस चीज पर आपका नियंत्रण नहीं है, उसके लिए दुखी होने का कोई मतलब नहीं है। पृथ्वी शॉ के मुताबिक उनका काम प्रदर्शन करना है और चयन उनके हाथ में नहीं है.

पृथ्वी शॉ ने असम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में जबरदस्त तिहरा शतक लगाया। पृथ्वी शॉ ने 379 रनों की पारी खेली जो रणजी ट्रॉफी में एक पारी में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। यही वजह रही कि मुंबई ने अपनी पहली पारी में 687/4 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। अपनी पारी में उन्होंने 383 गेंदों का सामना किया और इस दौरान उन्होंने 49 चौके और चार छक्के भी लगाए.

ये भी पढ़े : दूसरे वनडे मैच से पहले श्रीलंका का लगा बड़ा झटका , चोट के चलते बाहर हुआ यह खिलाड़ी

पृथ्वी शॉ ने अपनी पारी से संजय मांजरेकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिनका रणजी ट्रॉफी में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर था। मांजरेकर ने 1990-91 के रणजी सीजन में हैदराबाद के खिलाफ 377 रन बनाए थे। इसके अलावा शॉ रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक, विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने।

इस शानदार पारी के बाद इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान पृथ्वी शॉ ने भारतीय टीम में वापसी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा,

“मैं नहीं सोच रहा था कि मुझे आज रिकॉर्ड बनाना है। कल 240 रन बनाने के बाद जब मैं आज बल्लेबाजी करने आया तो मैं फिर से शून्य से शुरुआत करना चाहता था। मैं सिर्फ गेंद के गुण पर खेल रहा था। मुझे नहीं पता था कि मैंने बनाया था रिकॉर्ड ड्रेसिंग रूम में मुझे पता चला कि मैंने दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है.

“कभी-कभी यह दर्द होता है क्योंकि आपको अपने चरम पर होने के बावजूद मौका नहीं मिलता है। जो मेरे हाथ में नहीं है, उसके बारे में दुखी होने का क्या फायदा है। भगवान ने चाहा तो मुझे एक और मौका मिलेगा। मैं फिर से भारत के लिए खेलना चाहता हूं।” निभाने का प्रयास करेंगे। ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। मैं सिर्फ मुंबई के लिए बेहतर करना चाहता हूं।”

गौरतलब है पृथ्वी शॉ रणजी ट्रॉफी में रनों का अम्बर लगा रहे है और ऐसे में सेलेक्टर्स उन्हें फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चुना जा सकता है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...