IND vs SL : दूसरे वनडे में श्रीलंका ने जीता टॉस और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया , भारतीय टीम में हुआ एक बदलाव

Kiran Yadav
Published On:
IND vs SL: Sri Lanka won the toss in the second ODI and decided to bat first, a change in the Indian team

IND vs SL : दूसरे वनडे में श्रीलंका ने जीता टॉस और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया , भारतीय टीम में हुआ एक बदलाव : भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलकाता में खेला जाना है। टॉस श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि विकेट अच्छी दिख रही है और इस स्थल के आंकड़े भी पहले बल्लेबाजी के पक्ष में हैं. पाथुम निसांका और दिलशान मधुशंका चोट के कारण आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह नुवाणिदु फर्नांडो और लाहिरू कुमार को टीम में जगह मिली हैं।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि मैं दुविधा में था। हम पिछली बार जिस तरह से खेले थे, उसके कारण पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, लेकिन इस मैदान को देखते हुए मैं फील्डिंग करना चाहता था। हमने अतीत में जो किया है वह अतीत में है, हमें आगे देखने और बेहतर करने की जरूरत है।

मुझे यहां खेलना पसंद है, यहां के दर्शक ऊर्जावान हैं और इससे मुझे हमेशा प्रेरणा मिलती है। लेकिन वह अतीत में है, मुझे नए सिरे से शुरुआत करने की जरूरत है। वहीं, भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव को मौका मिला है।

दूसरे वनडे के लिए भारत और श्रीलंका की प्लेइंग XI कुछ इस प्रकार हैं :

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव

श्रीलंका : दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, अविष्का फर्नांडो, नुवानिन्दु फर्नांडो, वानिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेल्लालागे, कसुन रजिता, लाहिरू कुमारा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Leave a Comment

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...