न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में शुभमन गिल ने जड़ा शानदार दोहरा शतक

Kiran Yadav
Updated On:
Shubman Gill scored a brilliant double century in the first ODI against New Zealand

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में शुभमन गिल ने जड़ा शानदार दोहरा शतक : हैदराबाद में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में शुभमन गिल ने तूफानी पारी खेलते हुए दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 149 गेंदों में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 208 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 19 चौके और 9 छक्के लगाए। 49वें ओवर में शुभमन गिल ने लॉकी फर्ग्यूसन की तीन गेंदों पर लगातार तीन जोरदार छक्के लगाते हुए अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने आठ विकट के नुकसान पर 349 रन बनाए।

सबसे कम उम्र में वनडे में लगाया दोहरा शतक

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में दोहरा शतक जड़कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। शुभमन ने यह कारनामा 23 साल 132 दिन में किया है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम था, उन्होंने 24 साल 145 दिन की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक जड़ा था. वहीं, इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम है। उन्होंने 26 साल और 186 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक बनाया था।

ये भी पढ़े : दो सप्‍ताह के अंदर पंत को अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी, इस समय से होगी शुरू हो सकती है रिहैब की प्रक्रिया

सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ा

शुभमन गिल ने हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल, शुभमन ने हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेली है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (186) के नाम था। सचिन ने यह रिकॉर्ड 1999 में हैदराबाद में ही बनाया था। अब शुभमन ने 208 रन की पारी खेलकर सचिन के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ा है।

वनडे में सबसे तेज़ 1000 रन

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में अपने करियर के 1000 वनडे रन भी पूरे किए। उन्होंने अपनी 19वीं पारी में यह खास मुकाम हासिल किया। इसके साथ ही शुभमन सबसे तेज वनडे में 1000 रन पूरे करने वाले इमामुल हक के साथ दूसरे खिलाड़ी बन गए। वहीं, वह यह कारनामा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली और शिखर धवन ने 24 पारियों में अपने 1000 वनडे रन पूरे किए थे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...