वनडे इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची

Kiran Yadav
Published On:
List of batsmen who have scored double century in ODI history

वनडे इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक समय ऐसा भी था जब वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज़ के लिए चुनौतीपूर्ण था। कई धुरंधर बल्लेबाज थे और उन्होंने बेहतरीन पारियां भी खेलीं और 200 के करीब भी पहुंचे लेकिन 200 के आंकड़े को पार नहीं कर पाए।

साल 1997 में पाकिस्तान के महान बल्लेबाज़ सईद अनवर के नाम वनडे क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड था। उन्होंने भारत के खिलाफ 194 रन बनाए थे।

इसके बाद कई सालों तक कोई भी इस स्कोर तक नहीं पहुंचा, लेकिन 2009 में जिम्बाब्वे के बल्लेबाज चार्ल्स कोवेंट्री ने 2009 में बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 194 रन बनाकर इस स्कोर की बराबरी की.

दो दशक से अधिक समय तक क्रिकेट खेलने के बाद महान भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने पहली बार 2010 में वनडे क्रिकेट में 200 रनों का ऐतिहासिक आंकड़ा हासिल किया। ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के एकदिवसीय प्रारूप (पुरुष वर्ग) में पहला दोहरा शतक बनाया।

महिला क्रिकेट में यह काम ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क ने 1997 में डेनमार्क के खिलाफ किया था। इस ऐतिहासिक पारी के लिए तेंदुलकर ने 147 गेंदों का सामना किया और 25 चौकों के अलावा 3 छक्के लगाए।

तेंदुलकर के नाबाद 200 रन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरे शतकों की झड़ी लग गई। सचिन के साथ खेलने वाले वीरेंद्र सहवाग ने भी साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में दोहरा शतक जड़ा था. यहीं से वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने का सिलसिला आगे बढ़ा।

भारतीय टीम और खिलाड़ियों ने वनडे में हमेशा शानदार प्रदर्शन दिखाया है। ऐसे में यह टीम दोहरे शतक के मामले में भी कैसे पीछे रह सकती थी. सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के अलावा रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में तीन बार 200 से ज्यादा रन बनाए हैं।

साल 2014 में रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में वनडे इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 264 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा भारत की ओर से ईशान किशन ने 2022 में बांग्लादेश और शुभमन गिल ने 2023 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था.

वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची :

बल्लेबाज़देश स्कोरविरुद्धसालस्थान
सचिन तेंदुलकरभारत200*दक्षिण अफ्रीका2010ग्वालियर
वीरेंदर सहवागभारत219वेस्टइंडीज़2011इंदौर
रोहित शर्माभारत209ऑस्ट्रेलिया2013बैंगलोर
रोहित शर्माभारत264श्रीलंका2014कोलकाता
क्रिस गेलवेस्टइंडीज़215ज़िम्बाब्वे2015कैनबरा
मार्टिन गप्टिलन्यूजीलैंड237*वेस्टइंडीज़2015वेलिंग्टन
रोहित शर्माभारत208*श्रीलंका2017मोहाली
फखर ज़मानपाकिस्तान210*ज़िम्बाब्वे2018बुलावायो
ईशान किशनभारत210बांग्लादेश2022चटगांव
शुभमन गिलभारत208न्यूजीलैंड2023हैदराबाद
टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

West Indies
|

West Indies : सुपर-8 में 247 स्ट्राइक रेट – गेंदबाज़ रहे बेबस

West Indies – तीसरे ओवर में विकेट गिरा तो स्टेडियम में एक पल को सन्नाटा था। लगा, वेस्टइंडीज फिर वही पुरानी कहानी दोहराएगा—धीमी शुरुआत, ...

India vs Australia
|

India vs Australia : टी20 जीत के बाद अब वनडे की बारी – ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

India vs Australia – नवी मुंबई की यादें अभी ताज़ा हैं। वही ऑस्ट्रेलिया, वही बड़ा मंच—और वही भारतीय टीम, जो अब टी20 सीरीज़ जीतकर ...

Shikhar Dhawan
|

Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने रचाई दूसरी शादी – चहल ने दी बधाई

Shikhar Dhawan – दिल्ली की ठंडी शाम, ढोल की थाप, और “मौजा ही मौजा” पर थिरकते दोस्त। शिखर धवन—टीम इंडिया के ‘गब्बर’—ने एक नई ...

West Indies
|

West Indies : टी20 विश्व कप में कैरेबियाई धमाका – इंग्लैंड पर भारी पड़ी डेथ ओवर बल्लेबाजी

West Indies – वानखेड़े की रातों में एक अलग ही चमक होती है। समुद्र से आती हल्की हवा, फ्लडलाइट्स की चकाचौंध और स्टैंड्स में ...

T20I
|

T20I : 34 मैच 5 प्लेयर ऑफ द मैच – अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड के करीब

T20I – नागपुर की शाम थी, स्टेडियम भरा हुआ था और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ अभी लाइन-लेंथ तलाश ही रहे थे कि अभिषेक शर्मा ने ...

ICC
|

ICC : टी20 विश्व कप से पहले ICC-Bangladesh विवाद

ICC – 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले एक संवेदनशील मुद्दा सुर्खियों में आ गया है। बांग्लादेश ...