भारत की घातक गेंदबाज़ी और कप्तान रोहित शर्मा की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत, न्यूज़ीलैंड को आठ विकटों से दी मात

Kiran Yadav
Published On:
Thanks to India's deadly bowling and captain Rohit Sharma's brilliant half-century innings, New Zealand was defeated by eight wickets

भारत की घातक गेंदबाज़ी और कप्तान रोहित शर्मा की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत, न्यूज़ीलैंड को आठ विकटों से दी मात: रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को आठ विकट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त हासिल की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूज़ीलैंड की टीम 34.3 ओवर में मात्र 108 रनों पर सिमट गई। जवाब में भारतीय टीम ने 21वे ओवर में दो विकट खोकर इस लक्ष्य को हासिल किया। शानदार गेंदबाज़ी के लिए मोहम्मद शमी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करने उत्तरी न्यूज़ीलैंड की टीम की शुरुआत बेहद ख़राब रही पहले ओवर में ओपनर फिन एलन शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे। उसके बाद हेनरी निकोलस 2 ,डेरल मिचेल 1, डेवोन कॉनवे 7 और कप्तान लेथम 1 रन बनाकर आउट हो गए और न्यूज़ीलैंड ने 15 के स्कोर पर पांच विकट गंवा दिए।

ग्लेन फिलिप्स और पिछले मैच के हीरो रहे माइकल ब्रेसवेल ने पारी को संभाला और न्यूज़ीलैंड को 50 के पार पहुंचाया। 56 के स्कोर पर न्यूज़ीलैंड ने अपना छठा विकट गंवाया और माइकल ब्रेसवेल 22 रन बनाकर आउट हो गए।

उसके बाद ग्लेन फिलिप्स और मिचेल सेंटनेर ने 47 रनों की साझेदारी की और टीम को 100 के पार पहुंचाया। 103 के स्कोर पर न्यूज़ीलैंड ने मिचेल सेंटनेर (27) के रूप में अपना सातवां विकट खोया। उसके बाद ग्लेन फिलिप्स भी 36 रन बनाकर आउट हो गये और न्यूजीलैंड की पारी 108 रनों पर सिमट गई। गेंदबाज़ी में भारत की ओर से शमी ने तीन , वाशिंगटन सुंदर और हार्दिक पंड्या ने दो – दो , जबकि कुलदीप यादव , मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को एक – एक विकट मिला।

ये भी पढ़े : टॉस के जीतने के बाद अपने फैसले को लेकर कंफ्यूज हुए रोहित शर्मा, देखे वीडियो

109 रनों के लक्ष्य के पीछा करने उत्तरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को ठोस शुरुआत दी। कप्तान रोहित शर्मा ने आते ही ताबड़तोड़ शॉट खेलना शुरू किया और अपना शानदार अर्धशतक पूरा किया। लेकिन 72 के स्कोर पर रोहित शर्मा 51 रन बनाकर हेनरी शिप्ले के शिकार बने , इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि दूसरे छोर पर खड़े शुभमन गिल ने ईशान किशन के साथ मिलकर भारतीय टीम को एकतरफा जीत दिलाई। शुभमन गिल 40 रन और ईशान किशन आठ रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाज़ी में न्यूज़ीलैंड की ओर से हेनरी शिप्ले और मिचेल सैंटनर को एक – एक विकट मिला।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...