इस देश में होगा भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 मैच

Kiran Yadav
Published On:
T20 match between India and Pakistan will be held in this country

इस देश में होगा भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 मैच : भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच सीमा पर तनाव के कारण लंबे समय से कोई क्रिकेट सीरीज नहीं हुई है. दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट्स और एशिया कप में ही खेलती हैं। ऐसे में फैंस इन दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले हर मैच का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

ये दोनों टीमें इस साल एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। इसके बाद इन टीमों के बीच मैच कहां खेला जाएगा, इससे जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में 2024 का टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। इस टूर्नामेंट में भी फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच देखने को मिलेगा। अमेरिकी क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अतुल राय ने इस मैच का दावा करते हुए कहा है कि भारत-पाकिस्तान का मैच वेस्टइंडीज में नहीं बल्कि अमेरिका में खेला जाएगा.

बता दें कि दोनों टीमों के बीच आखिरी मैच पिछले साल अक्टूबर में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था , उस मैच में भारत ने पाकिस्तान को चार विकट से हराया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अतुल राय ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘फ्लोरिडा में भारत-वेस्टइंडीज मैच को स्थानीय प्रशंसकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली. मैच के सभी टिकट भी बिक चुके थे।

ये भी पढ़े : भारतीय तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव के दोस्‍त ने लगाया 44 लाख रुपये का चूना , पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

इसलिए हमें लगता है कि अगर भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप का मैच भी यहां होता है तो इसे फैन्स का जबरदस्त सपोर्ट मिलेगा। आपको बता दें कि टीम इंडिया ने पिछले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका का दौरा किया था। इस दौरे पर टी20 सीरीज का आखिरी मैच फ्लोरिडा में खेला गया था.

एशिया कप 2023 सितंबर में खेला जाएगा। एशिया कप 2023 में छह टीमें होंगी जिनमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और एक क्वालीफायर टीम को मौका मिलेगा.

टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान और एक क्वालीफायर टीम एक ही ग्रुप में होंगी,जबकि बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका टीम दूसरे ग्रुप में शामिल होगी. इसके बाद वनडे वर्ल्ड कप 2023 भारत में ही खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भी दोनों टीमों एक दूसरे के खिलाफ आमने सामने होंगे।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...