बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले खिलाड़ियों के रणजी ट्रॉफी खेलने को लेकर हेड कोच राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान

Kiran Yadav
Published On:
Head coach Rahul Dravid gave a big statement regarding players playing Ranji Trophy before Border Gavaskar Trophy

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले खिलाड़ियों के रणजी ट्रॉफी खेलने को लेकर हेड कोच राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान : भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने स्वीकार किया है कि प्रबंधन राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी नॉकआउट मैचों में खेलते देखना चाहेगी।

हालांकि द्रविड़ ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारियों को देखते हुए यह फैसला लेना मुश्किल होगा।

रणजी ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल 31 जनवरी से शुरू होगा, जबकि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 9 फरवरी से होगी। हालांकि, टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम एक हफ्ते तक चलने वाले तैयारी कैंप में हिस्सा लेगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल द्रविड़ से पूछा गया कि क्या भारतीय टेस्ट खिलाड़ियों के रणजी ट्रॉफी नॉकआउट में खेलने की कोई संभावना है।

इस पर द्रविड़ ने जवाब दिया, ‘हम चाहेंगे कि संभावना होने पर हमारे खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी मैचों में हिस्सा ले। लेकिन यह हमारे लिए कठिन है। क्वार्टर फाइनल 31 से हैं और यह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी का भी समय है।

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर आगे कोई मौका आता है, जहां कोई हमारी टीम में नहीं खेल रहा है और सेमीफाइनल या फाइनल में उसकी जरूरत है, तो हम निश्चित तौर पर इस पर गौर करेंगे.’ आपको बता दें कि रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल 8-12 फरवरी के बीच और फाइनल 16-20 फरवरी के बीच खेला जाएगा.

ये भी पढ़े : INDvsNZ : न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीता पहले गेंदबाज़ी का किया फैसला , भारतीय टीम ने किये दो बदलाव

बता दें कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही वनडे सीरीज जीत चुकी है और अब उसके पास कुछ प्रयोग करने का मौका है. श्रेयस अय्यर की जगह टीम में शामिल किए गए रजत पाटीदार को डेब्यू का इंतजार है.

भारतीय टीम मंगलवार को रजत पाटीदार के होम ग्राउंड पर मैच खेलेगी। हालांकि, द्रविड़ ने संकेत दिया है कि रजत पाटीदार को अपने मौके का इंतजार करना पड़ सकता है।

द्रविड़ ने कहा, ‘मैं प्लेइंग 11 की घोषणा नहीं कर सकता। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि रजत पाटीदार ने रणजी ट्रॉफी और वनडे क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।’ ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहले से ही टीम के साथ हैं।

कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें पिछले दो साल में ज्यादा वनडे खेलने का मौका नहीं मिला। उन्हें पहला मौका दिया जाएगा। अगर किसी को चोट लगती है या कोई और परेशानी होती है तो रजत पाटीदार सबसे पहले लाइन में लगते हैं।

आपको बता दे की न्यूज़ीलैंड लिमिटेड ओवर्स की सीरीज के बाद भारतीय टीम को फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेलनी हैं। 

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...