रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतक और शार्दुल ठाकुर की शानदार गेंदबाज़ी से भारत ने न्यूज़ीलैंड का किया वाइटवाश

Kiran Yadav
Published On:
Rohit Sharma and Shubman Gill's centuries and Shardul Thakur's superb bowling helped India whitewash New Zealand

रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतक और शार्दुल ठाकुर की शानदार गेंदबाज़ी से भारत ने न्यूज़ीलैंड का किया वाइटवाश : इंदौर में खेले गए भारत और न्यूज़ीलैंड (INDvsNZ) के बीच तीसरे वनडे मुक़ाबले में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 90 रनों से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम वनडे में नंबर एक टीम बन गई हैं।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 385/9 का स्कोर बनाया , जवाब में न्यूज़ीलैंड की टीम 295 रनों पर सिमट गई। भारतीय तेज़ गेंदबाज़ शार्दुल ठाकुर को शानदार गेंदबाज़ी के लिए मैन ऑफ द मैच मिला , जबकि सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल को मैन ऑफ द सीरीज मिला।

टॉस न्यूज़ीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत जबरदस्त रही। शुभमन गिल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 25वें ओवर में ही भारतीय टीम का स्कोर 200 के पार पहुंच गया.

रोहित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 1100 दिनों के बाद वनडे क्रिकेट में शतक जड़ा और इस प्रारूप में सर्वाधिक शतकों के मामले में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली।

26वें ओवर में ही शुभमन गिल ने वनडे करियर का चौथा शतक भी पूरा कर लिया। इस साझेदारी को माइकल ब्रेसवेल ने 212 के स्कोर पर तोड़ा और रोहित शर्मा 101 रन बनाकर आउट हो गए। गिल 230 के स्कोर पर 112 रन बनाकर ब्लेयर टिकनर का शिकार भी बने।

ईशान किशन की पारी धीमी रही और दुर्भाग्य से वह 24 गेंदों में 17 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। विराट कोहली ने तेजी से खेलने की कोशिश की और 27 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली. सूर्यकुमार यादव और वाशिंगटन सुंदर ज्यादा योगदान नहीं दे सके और दोनों क्रमश: 14 और 9 रन बनाकर चलते बने।

उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाला और शार्दुल ठाकुर (25) के साथ सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर स्कोर को 360 के पार पहुंचाया। हार्दिक ने 38 गेंदों में 54 रन बनाए।

गेंदबाज़ी में न्यूज़ीलैंड की ओर सेजैकब डफी और ब्लेयर टिकनर ने तीन-तीन विकेट लिए , जबकि माइकल ब्रेसवेल को एक विकट मिला ।

ये भी पढ़े : पूर्व कोच मिकी आर्थर एक बार फिर बतौर कोच करेंगे पाकिस्तान टीम में वापसी , पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने किया ऐलान

386 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम की शुरुआत बेहद ख़राब रही , पहले ओवर की दूसरी गेंद पर फिन एलन शून्य के स्कोर पर हार्दिक पंड्या का शिकार बने। उसके बाद डिवॉन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने टीम को संभाला और स्कोर 100 के पार पहुंचाया।

15वें ओवर में हेनरी निकोल्स 42 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने। हेनरी निकोल्स के आउट होने के बाद डैरिल मिचेल और डिवॉन कॉनवे ने न्यूज़ीलैंड को मज़बूत स्थिति में पहुंचाया और दोनों ने मिलकर 78 रनों की साझेदारी की।

26वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने न्यूज़ीलैंड को दो झटके दिए , डैरिल मिचेल (24) और कप्तान टॉम लाथम (0) को आउट करके भारत को मैच में वापसी करवाई।

ग्लेन फिलिप्स कुछ खास नहीं कर पाए और 5 रन बनाकर पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए। कॉनवे ने क्रीज़ पर डटकर शांनदार बल्लेबाजी की और शतक जड़ा और 100 गेंदों में 12 चौके और आठ छक्के की मदद से 138 रनों की पारी खेली।

माइकल ब्रेसवेल ने पारी को सँभालने की कोशिश की मगर 25 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद लोकी फर्गूसन (7) और जैकब डफ्फी (0) के स्कोर पर आउट हो गए।

आखिरी विकेट के रूप में मिचेल सैंटनर 34 रन बनाकर आउट हुए। गेंदबाज़ी में भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने तीन – तीन विकट लिए , उसके अलावा युजवेंद्र चहल को दो विकट , जबकि उमरान मालिक और हार्दिक पंड्या को एक – एक विकट मिला।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...