वनडे विश्वकप में बेन स्टोक्स की वापसी को लेकर इंग्लैंड के वनडे कोच ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Kiran Yadav
Published On:
England ODI coach reacts to Ben Stokes' return in ODI World Cup

वनडे विश्वकप में बेन स्टोक्स की वापसी को लेकर इंग्लैंड के वनडे कोच ने दी बड़ी प्रतिक्रिया : इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की वनडे टीम में वापसी पर बड़ी प्रतिक्रिया हुई है। इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कोच मैथ्यू मॉट ने कहा है कि अगर स्टोक्स संन्यास से बाहर आते हैं और वनडे में खेलना चाहते हैं तो उनका स्वागत है. मैथ्यू मॉट के अनुसार, स्टोक्स की गुणवत्ता को देखते हुए उनके लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं।

दरअसल, बेन स्टोक्स ने काम के बोझ के चलते कुछ महीने पहले वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। संन्यास की घोषणा करते हुए स्टोक्स ने एक लंबे पोस्ट में साफ किया था कि वह वनडे क्रिकेट में अपना 100 फीसदी नहीं दे पा रहे थे और लगातार क्रिकेट खेलने की वजह से वर्कलोड को मैनेज करना काफी मुश्किल हो रहा था। इसी वजह से उन्होंने वनडे फॉर्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया.

ये भी पढ़े : टी20 करियर में 500 विकेट लेकर राशिद खान ने रचा इतिहास

इंग्लैंड को इस साल विश्व कप खेलना है और मैथ्यू मॉट ने कहा है कि अगर स्टोक्स वापसी करना चाहते हैं तो उनके लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं. उनके मुताबिक, वह इस बारे में स्टोक्स से बात करने को तैयार हैं। डेली मेल की खबर के मुताबिक उन्होंने कहा,

“बेन स्टोक्स के लिए वनडे में वापसी करने के दरवाज़े खुले हैं। हालांकि, हम यह भी जानते हैं कि बतौर कप्तान उनका फोकस टेस्ट क्रिकेट ज़्यादा है। हम इसका सम्मान करते हैं और जब वह बातचीत करने के लिए तैयार हो हम बातचीत के लिए तैयार रहेंगे। इसलिए हम इस बारे में जरूर बात करेंगे। मैंने जोस बटलर और रॉब की से इस बारे में बात की है।”

आपको बता दे की बेन स्टोक्स ने पिछले साल जुलाई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे मैच खेला था , उसके बाद उन्होंने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इंग्लैंड को टी20 विश्वकप जिताने के बाद वनडे विश्वकप के लिए उनकी टीम में वापसी की चर्चा तेज़ गई हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...