सिसंडा मगाला की शानदार गेंदबाज़ी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 27 रनों से हराया

Kiran Yadav
Published On:
South Africa beat England by 27 runs thanks to the brilliant bowling of Sisanda Magala

सिसंडा मगाला की शानदार गेंदबाज़ी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 27 रनों से हराया : ब्लूमफ़ोनटेन में खेले गए पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड (SA vs ENG) को 27 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 44.2 ओवर में 271 रन पर सिमट गई। सिसंडा मगाला को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टॉस दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। क्विंटन डी कॉक और कप्तान टेम्बा बावुमा ने पहले विकेट के लिए 61 रन की पार्टनरशिप की। डी कॉक ने 37 और बावुमा ने 36 रन बनाए। इसके बाद रीस वैन डेर डूसन ने 111 रन की शानदार शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

निचले क्रम में डेविड मिलर ने भी 53 रन की पारी खेली। गेंदबाज़ी में इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने तीन विकेट लिए , जबकि जोफ्रा आर्चर , मोइन अली , आदिल रशीद और ओली स्टोन ने एक – एक विकट लिया ।

ये भी पढ़े : MS Dhoni Movie: क्रिकेट के बाद अब फिल्म में धोनी का जलवा, धोनी की फिल्‍म का पहला लुक आया सामने, WATCH VIDEO!

272 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत जबरदस्त रही। जेसन रॉय और डेविड मलान की सलामी जोड़ी ने 19.3 ओवर में 146 रन की जबरदस्त साझेदारी की। जेसन रॉय ने महज 91 गेंदों में 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 113 रनों की बेहतरीन पारी खेली. वहीं, डेविड मलान ने भी 55 गेंदों में 59 रन बनाए। हालांकि इतनी जबरदस्त शुरुआत के बाद बाकी की पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई.

कप्तान जोस बटलर ने 36 रन जरूर बनाए लेकिन बाकी बल्लेबाज फ्लॉप होते रहे। नतीजा टीम 44.2 ओवर में 271 रन पर सिमट गई। तेजी से खेलने की होड़ में इंग्लैंड ने अपने सारे विकेट गंवा दिए। गेंदबाज़ी में दक्षिण अफ्रीका की ओर से एनरिक नोर्त्जे ने चार , सिसंडा मगाला ने तीन , कगिसो रबाड़ा ने दो और तबरेज़ शम्सी ने एक विकट लिया।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...