“गेंदबाज़ी स्तर में जसप्रीत बुमराह ,शाहीन अफरीदी के आस-पास भी नहीं”, पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने दिया चौंकाने वाला बयान

Kiran Yadav
Published On:
"Jasprit Bumrah Is Not Even Close To Shaheen Afridi In Bowling Level", Shocking Statement Of Former Pakistan All-Rounder

“गेंदबाज़ी स्तर में जसप्रीत बुमराह ,शाहीन अफरीदी के आस-पास भी नहीं”, पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने दिया चौंकाने वाला बयान : भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी वर्तमान समय में दुनिया के दो बड़े गेंदबाज़ो में गिने जाते हैं , लेकिन चोट के चलते दोनों लंबे समय से बाहर हैं और दोनों के जल्द ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की उम्मीद है।

अफरीदी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं जबकि बुमराह पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों को उम्मीद है कि ये खिलाड़ी जल्द ही अपनी फिटनेस हासिल कर राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे।

इन दोनों तेज गेंदबाजों की तुलना करते हुए पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने चौकाने वाला बयान दिया है. एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,

“शाहीन अफरीदी जसप्रीत बुमराह से काफी बेहतर हैं। बुमराह कहीं भी शाहीन के स्तर के करीब नहीं हैं।”

इससे पहले रज़्ज़ाक़ ने बुमराह को लेकर ऐसा बयान दिया था. साल 2019 में रज्जाक ने बुमराह को बेबी बॉलर बताया और साथ ही कहा कि अगर वह खेल रहे होते तो पूरी तरह से भारतीय गेंदबाज पर हावी हो जाते। रज्जाक ने तब क्रिकेट पाकिस्तान से बातचीत में कहा था,

‘मैं ग्लेन मैक्ग्रा और वसीम अकरम जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ या उनके साथ खेला था। इसलिए मेरे सामने बुमराह बेबी बॉलर है और मैं आसानी से उनकी गेंदों को हिट कर दूंगा या उन पर पूरी तरह से हावी हो जाऊंगा।”

ये भी पढ़े : रोहित शर्मा और विराट कोहली की कप्तानी में आईसीसी टूर्नामेंट न जीतने की आलोचना को लेकर , भारतीय दिग्गज स्पिनर अश्विन ने किया बचाव

आपको बता दे जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण लंबे समय से बाहर हैं। बुमराह इस चोट के कारण टी20 विश्व कप से भी बाहर हो गए थे और वर्तमान में बेंगलुरु में एनसीए में रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं।

इन दोनों तेज गेंदबाजों की तुलना करते हुए पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने भड़काऊ बयान दिया है. रज्जाक ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, ‘शाहीन अफरीदी जसप्रीत बुमराह से काफी बेहतर हैं। बुमराह कहीं भी शाहीन के स्तर के करीब नहीं हैं।

वही अफरीदी की बात करें तो वह नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए नज़र आये। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को 13 फरवरी से शुरू हो रही पाकिस्तान सुपर लीग में वापसी करने की उम्मीद है।

वहीं, बीसीसीआई बुमराह की वापसी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता है। बुमराह को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले दो टेस्ट के लिए नहीं चुना गया है, जो 9 फरवरी से शुरू होगा।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...