मजदूर की बेटी से भारत को अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने तक जानिए सोनम यादव की कहानी

Kiran Yadav
Published On:
Know the story of Sonam Yadav from laborer's daughter to making India Under-19 Women's T20 World Cup champion

मजदूर की बेटी से भारत को अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने तक जानिए सोनम यादव की कहानी: दक्षिण अफ्रीका में रविवार (29 जनवरी) को खेले गए अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच में भारत महिला अंडर 19 ने इंग्लैंड महिला अंडर 19 (INDWU19 vs ENGWU19) को 7 विकेट से हराया.

क्रिकेट इतिहास में पहली बार आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया, जिसे जीतने में भारत सफल रहा. भारतीय महिला टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में सोनम यादव का भी अहम योगदान था. उन्होंने अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप में अपने हरफनमौला प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया।

आखिर कौन है सोनम यादव ?

सोनम यादव फिरोजाबाद जिले के टूंडला के एक गांव की रहने वाली हैं। आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जब महिला टीम का ऐलान हुआ तो उसमें सोनम यादव भी शामिल थीं. वह एक ऑलराउंडर के रूप में खेलती हैं। टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने खासकर गेंदबाजी में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया.

सोनम ने वर्ल्ड कप में 6 मैच खेले और 5 विकेट लेने में सफल रहीं। इस दौरान उनका बेस्ट परफॉर्मेंस एक रन पर 2 विकेट आउट करना रहा।

जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि सोनम ने 13 साल की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनकी प्रतिभा को देखते हुए उनका दाखिला फिरोजाबाद की क्रिकेट कोचिंग में करा दिया गया। जिसके बाद उन्होंने अपने दमदार खेल के दम पर भारत की अंडर-19 महिला टीम में जगह बनाई.

ये भी पढ़े : चहल के पुरे चार ओवर न करवाने पर पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने की हार्दिक पंड्या की आलोचना

पिता करते है मज़दूरी

भारत को अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाली सोनम यादव के पिता मजदूर हैं. उसके पिता मुकेश कुमार फिरोजाबाद में एक कांच की फैक्ट्री में काम करते हैं। परिवार के मुताबिक सोनम जब 13 साल की थीं तब उन्होंने क्रिकेट में दिलचस्पी दिखाई थी।

शुरुआत में वह लड़कों के साथ खेलती थी। वह अपनी गेंदबाजी से अपने से बड़े खिलाड़ियों को आउट कर देती थी। इसके बाद उनका हौसला बढ़ता गया और वो कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं।

महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का ख़िताब जीतने के बाद गांव में जश्न के माहौल

भारतीय महिला टीम के अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उनके गांव में जश्न का माहौल है. सोनम और उनके परिवार को दूर-दूर से बधाइयां मिल रही हैं. घर के लोग भी खुशी से झूम उठे।

भारतीय टीम के खिताब जीतने के बाद सोनम भी काफी खुश हैं। उनका कहना है कि यह तो शुरुआत है। अब मुझे राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए काफी मेहनत करनी होगी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...