“उसने सिलेक्शन के दरवाज़े तोड़े नहीं जला दिए” , सरफ़राज़ खान को भारतीय टीम में न चुने जाने को लेकर आर अश्विन ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Kiran Yadav
Published On:
R Ashwin reacts to Sarfaraz Khan's not being selected in the Indian team

“उसने सिलेक्शन के दरवाज़े तोड़े नहीं जला दिए” , सरफ़राज़ खान को भारतीय टीम में न चुने जाने को लेकर आर अश्विन ने दी बड़ी प्रतिक्रिया : भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत करने जा रही है। हाल ही में टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से शुरू होने जा रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम का चयन किया है.

भारतीय टीम में घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे सरफराज खान की एक बार फिर अनदेखी हुई है और शुरुआती दो टेस्ट के लिए उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है।

मुंबई की रणजी टीम के स्टार खिलाड़ी सरफराज का बल्ला जिस तरह से आग उगल रहा है, उसे देखकर माना जा रहा था कि उन्हें टीम में चुना जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. इसके बाद से कई दिग्गज सरफराज खान के समर्थन में आ चुके हैं, जिसमें अब टीम इंडिया के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का नाम भी जुड़ गया है.

ये भी पढ़े : नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम चोटिल कैमरन ग्रीन की जगह इस खिलाड़ी कर सकती हैं टीम में शामिल , भारत के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड

सरफराज को नजरअंदाज करने को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि वह टीम इंडिया में आने के लिए न सिर्फ दरवाजे तोड़ रहे हैं बल्कि जला भी रहे हैं. इस मौजूदा रणजी सीजन में 6 मैचों में 556 रन बनाने वाले युवा स्टार खिलाड़ी के बारे में अश्विन ने कहा,

“मैं इस बल्लेबाज के बारे में कहां से शुरू करूं? सरफराज खान. उन्हें चुना जाना चाहिए या नहीं, इस पर बहुत बहस हुई है। लेकिन वह चयन की परवाह नहीं कर रहा है, दोस्तों। उन्होंने 2019-20 सीजन में 900 रन बनाए थे। 2020-21 सीजन में एक बार फिर 900 रन बनाए।”

अश्विन ने आगे कहा,

“उन्होंने इस सीजन में 600 के करीब रन बनाए हैं। उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से एक मजबूत बयान दिया है। पिछले तीन सीजन में उनका औसत 100 से ज्यादा का रहा है। सरफराज खान न केवल चयन के दरवाजे तोड़ रहे हैं, बल्कि उन्हें जला भी रहे हैं। लेकिन दुर्भाग्य से उनका चयन फिलहाल टीम में नहीं हो रहा है।”

सरफराज खान ने 2019-20 फर्स्ट क्लास सीजन में 154.66 की औसत से 228 रन बनाए हैं। इसके बाद उन्होंने 2021-22 में 122.75 की औसत से 982 रन बनाए। घरेलू क्रिकेट में खूब रन बनाने वाले सरफराज को चयनकर्ता लगातार नजरअंदाज करते नजर आ रहे हैं.

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Kiran Yadav

Kiran Yadav

Delve into the world of cricket with an author who brings 2 years of immersive experience in the sport. From in-depth match analyses to captivating narratives of cricketing journeys, discover a wealth of insights and passion for the game. Join me on this cricketing odyssey as we explore the nuances, triumphs, and stories that make cricket a truly remarkable sport.

Follow Us On

Related Articles

Sree Charani
|

Sree Charani : श्री चरणी ने रचा इतिहास, 800 रेटिंग पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज

Sree Charani – भारतीय महिला क्रिकेट की युवा स्पिनर श्री चरणी ने ICC महिला T20I रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। महिला एशिया कप ...

IND vs WI
|

IND vs WI : वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम चयन में पंत-हार्दिक पर नजर, इन खिलाड़ियों की जगह भी तय करेगी चयन समिति

IND vs WI – भारतीय राष्ट्रीय चयन समिति बुधवार को नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल ...

Brendan Taylor
|

Brendan Taylor : ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे वनडे करियर वाले खिलाड़ी

Brendan Taylor – जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में इतिहास रच दिया। टेलर ...

Asia Cup Trophy
|

Asia Cup Trophy : शाहिद अफरीदी के बयान पर भड़के आकाश चोपड़ा, बोले- बराबर मौके देकर देखो, लड़कियां लड़कों से बेहतर खेल सकती हैं

Asia Cup Trophy – भारत ने रविवार, 13 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 72 रनों से हराकर महिला एशिया कप का खिताब आठवीं बार ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है एंट्री, कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा संकेत

IND vs AFG – भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर ...

Varanasi Stadium
|

Varanasi Stadium : वाराणसी के नए इंटरनेशनल स्टेडियम में हो सकता है WPL का आयोजन, IPL मैचों के लिए भी खुलेगा रास्ता

Varanasi Stadium – उत्तर प्रदेश और खासकर वाराणसी मंडल के क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भगवान शिव की थीम ...