Arjun Tendulkar : सगाई के बाद पहली बार दिखे अर्जुन, सचिन तेंदुलकर ने की पुष्टि

Atul Kumar
Published On:
Arjun Tendulkar

Arjun Tendulkar – भारतीय क्रिकेट जगत का सबसे चर्चित परिवार यानी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और उनका परिवार इन दिनों सुर्खियों में है। जहां एक ओर सारा तेंदुलकर के अफेयर को लेकर चर्चाएं तेज थीं, वहीं अब अर्जुन तेंदुलकर की सगाई ने फैंस को चौंका दिया है। हाल ही में अर्जुन की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसने क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

14 अगस्त को हुई थी सगाई

खबरों के मुताबिक, 14 अगस्त 2025 को अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की सगाई हुई थी। हालांकि, महीने के अंत तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी। लेकिन अब खुद सचिन तेंदुलकर ने इस बात पर मुहर लगा दी है।

गणेश चतुर्थी पर पहली बार दिखे अर्जुन

गणेश चतुर्थी के अवसर पर तेंदुलकर परिवार एक साथ नजर आया। वायरल हो रही तस्वीर में सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटा अर्जुन तेंदुलकर भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर मुंबई में राज ठाकरे के घर गणपति दर्शन के दौरान की बताई जा रही है।

सचिन तेंदुलकर ने दी सगाई की पुष्टि

हाल ही में एक सोशल मीडिया इंटरैक्शन के दौरान जब सचिन तेंदुलकर से अर्जुन की सगाई पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा:
“हां, उन्होंने सगाई कर ली है और हम सभी उनके जीवन के नए चरण के लिए बेहद उत्साहित हैं।”

इस बयान के बाद फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई और सोशल मीडिया पर लगातार अर्जुन और सानिया को बधाइयां दी जा रही हैं।

कौन हैं सानिया चंडोक?

  • सानिया चंडोक, बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं।
  • उनका परिवार ग्रेविस ग्रुप चलाता है, जो बास्किन रॉबिन्स इंडिया फ्रैंचाइज़ी और द ब्रुकलिन क्रीमरी जैसे बड़े ब्रांड्स से जुड़ा हुआ है।
  • सानिया और सारा तेंदुलकर भी एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करती हैं और दोनों की अच्छी दोस्ती भी बताई जाती है।

अर्जुन और सानिया की तस्वीर का इंतजार

हालांकि, अर्जुन और सानिया की सगाई की आधिकारिक तस्वीर अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन तेंदुलकर परिवार की गणेश चतुर्थी वाली फोटो ने फैंस को साफ संकेत दे दिए हैं कि जल्द ही इस नए रिश्ते का जश्न बड़े स्तर पर मनाया जा सकता है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...