DPL 2025 Final : सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम वेस्ट दिल्ली लायंस – कौन लिखेगा नया इतिहास

Atul Kumar
Published On:
DPL 2025 Final

DPL 2025 Final – दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2025) के फाइनल में इस बार इतिहास लिखा जाएगा। अरुण जेटली स्टेडियम आज रात एक नए चैंपियन का साक्षी बनेगा, क्योंकि पिछले सीजन की विजेता ईस्ट दिल्ली राइडर्स क्वालीफायर 2 में हारकर पहले ही बाहर हो चुकी है। अब ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी दो नई टीमें — सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम वेस्ट दिल्ली लायंस। मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा।

फाइनल से पहले का हालात

शनिवार को खेले गए क्वालीफायर 2 में वेस्ट दिल्ली लायंस ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट काटा। मैच लो-स्कोरिंग रहा, लेकिन लायंस ने पावरफुल चेज से सबको चौंका दिया। इससे पहले एलिमिनेटर में भी वेस्ट दिल्ली ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज को मात दी थी।

मतलब, लगातार तीन दिनों में तीन बड़े मैच खेलने पड़ रहे हैं लायंस को — एलिमिनेटर, क्वालीफायर 2 और अब फाइनल। टीम की फिटनेस और खिलाड़ियों की थकान यहां बड़ा फैक्टर बन सकती है। कप्तान नितीश राणा शनिवार को पूरी तरह फिट नहीं दिखे, और यह फाइनल की रणनीति पर असर डाल सकता है।

सेंट्रल दिल्ली किंग्स का फायदा

दूसरी ओर सेंट्रल दिल्ली किंग्स क्वालीफायर 1 जीतकर सीधा फाइनल में पहुंच गई थी। टीम को शनिवार को रेस्ट डे भी मिला, जो फाइनल से पहले उनके खिलाड़ियों को तरोताजा रखेगा। अब सवाल ये है कि क्या यह एक दिन का आराम किंग्स को बढ़त दिला पाएगा या लायंस का लगातार खेला गया मैच प्रैक्टिस उन्हें और शार्प बना देगा।

पिछले सीजन से बड़ा ट्विस्ट

2024 में फाइनल ईस्ट दिल्ली राइडर्स और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के बीच हुआ था। दोनों ही टीमें इस बार एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 में हारकर बाहर हो गईं। यानी DPL के दूसरे ही सीजन में हमें एक नया चैंपियन मिलेगा।

फाइनल में टक्कर

  • सेंट्रल दिल्ली किंग्स: संतुलित टीम, क्वालीफायर 1 से सीधा फाइनल, खिलाड़ियों को आराम मिला।
  • वेस्ट दिल्ली लायंस: लगातार जीत की लय, लेकिन थकान और कप्तान की फिटनेस चिंता का विषय।

DPL 2025 नॉकआउट स्टेज (संक्षेप में)

मैचटीमेंनतीजा
एलिमिनेटरवेस्ट दिल्ली लायंस बनाम साउथ दिल्ली सुपरस्टार्जवेस्ट दिल्ली जीता
क्वालीफायर 1सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम ईस्ट दिल्ली राइडर्ससेंट्रल दिल्ली जीता
क्वालीफायर 2वेस्ट दिल्ली लायंस बनाम ईस्ट दिल्ली राइडर्सवेस्ट दिल्ली जीता
फाइनलसेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम वेस्ट दिल्ली लायंसआज रात 7 बजे

क्या होगा अहम?

  • टॉस का रोल अहम रहेगा, क्योंकि पिच धीमी होते-होते लो-स्कोरिंग गेम बना रही है।
  • नितीश राणा की फिटनेस वेस्ट दिल्ली की बल्लेबाजी के लिए निर्णायक हो सकती है।
  • सेंट्रल दिल्ली का टॉप ऑर्डर अगर चल गया, तो वेस्ट दिल्ली की थकी गेंदबाजी पर भारी पड़ सकता है।
टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...