Harbhajan Singh : ललित मोदी ने लीक किया पुराना वीडियो – भड़के हरभजन बोले- गलत किया

Atul Kumar
Published On:
Harbhajan Singh

Harbhajan Singh – IPL इतिहास का सबसे विवादित पल—हरभजन सिंह और श्रीसंत ‘स्लैपगेट’—एक बार फिर सुर्खियों में है। 18 साल पुराने इस मामले पर तबादला इसलिए हुआ क्योंकि IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने हाल ही में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। और अब इस पर हरभजन सिंह गुस्से से फट पड़े हैं।

हरभजन का फटना – “गलत किया मोदी ने”

इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में हरभजन ने कहा कि इस तरह पुराने जख्म कुरेदना सही नहीं है।

“जिस तरह से वीडियो लीक हुआ है, वह गलत है। 18 साल पहले जो हुआ, लोग भूल चुके थे। उसके पीछे उनका कोई स्वार्थ हो सकता है। जो कुछ हुआ, उस पर शर्म आती है।”

हरभजन ने साथ ही माना कि उस दिन उनसे गलती हुई थी और उन्होंने एक बार फिर सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी।

हरभजन की माफी

हरभजन बोले—

“हां, यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी और मैंने कई बार कहा है कि मैंने गलती की। इंसान गलतियां करते हैं और मैंने भी की। भगवान गणेश से प्रार्थना की है कि अगर मुझसे फिर कोई गलती हो, तो मुझे माफ कर दें।”

इससे पहले श्रीसंत की पत्नी भी ललित मोदी पर भड़की थीं और अब खुद हरभजन ने भी साफ कहा कि वीडियो लीक करने का मकसद संदिग्ध लगता है।

क्या था 2008 का स्लैपगेट?

  • मैच: IPL 2008, मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब
  • घटना: मैच के बाद प्रेजेंटेशन से पहले हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ मारा।
  • नतीजा: श्रीसंत कैमरे पर रोते दिखे, मामला तूल पकड़ गया।
  • सज़ा: IPL गवर्निंग काउंसिल ने हरभजन को दोषी पाया और पूरे सीजन से बैन कर दिया। उनका वेतन भी रोका गया। BCCI ने उन पर 5 वनडे का बैन भी लगाया।

क्यों है मामला आज भी ज़िंदा?

IPL का वो पहला सीजन था। और इतने सालों बाद भी जब-जब ये वीडियो सामने आता है, फैंस की यादें ताज़ा हो जाती हैं। ललित मोदी के शेयर करने के बाद मामला फिर से तूल पकड़ चुका है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...