Asia Cup Records : टी20 एशिया कप में अब तक किसी कप्तान ने नहीं लगाया शतक – सूर्या के पास बड़ा मौका

Atul Kumar
Published On:
Asia Cup Records

Asia Cup Records – एशिया कप 2025 का आगाज़ होने वाला है और फैंस पहले से ही रोमांचित हैं। टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर तक चलेगा और इसी दौरान नया चैंपियन तय होगा।

इस बीच हम आपको बताते हैं कुछ खास Asia Cup Records जो भारतीय क्रिकेट कप्तानों से जुड़े हैं। खासकर उन कप्तानों की लिस्ट, जिन्होंने एशिया कप में शतक जड़े हैं।

अब तक चार भारतीय कप्तान जड़ चुके हैं एशिया कप शतक

एशिया कप के इतिहास में अब तक केवल चार भारतीय कप्तान ही ऐसे हुए हैं जिन्होंने शतक लगाया है। यह सभी शतक वनडे फॉर्मेट (50 ओवर) में आए थे, क्योंकि टी20 एशिया कप में अभी तक किसी कप्तान का शतक दर्ज नहीं हुआ है।

सौरव गांगुली – पहला भारतीय कप्तान जिसने लगाया शतक

साल 2000 में एशिया कप खेला गया और तब सौरव गांगुली टीम इंडिया की कमान संभाल रहे थे। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक ठोककर इस लिस्ट की शुरुआत की थी।

एमएस धोनी – 2008 में हांगकांग के खिलाफ शतक

साल 2008 में जब एशिया कप खेला गया, तब टीम इंडिया की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी। उन्होंने हांगकांग के खिलाफ यादगार शतक लगाकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया।

विराट कोहली – 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ शतक

साल 2014 का एशिया कप भी वनडे फॉर्मेट में हुआ और इस बार टीम इंडिया की कप्तानी विराट कोहली कर रहे थे। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सेंचुरी ठोककर यह कारनामा किया।

रोहित शर्मा – 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ शतक

2018 के एशिया कप में रोहित शर्मा कप्तान थे और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक अंदाज में शतक लगाया। इसके साथ ही वे चौथे भारतीय कप्तान बन गए जिन्होंने एशिया कप में शतक जड़ा।

टी20 एशिया कप – अब तक कोई कप्तान नहीं लगा सका शतक

टी20 फॉर्मेट में अब तक सिर्फ दो बार एशिया कप हुआ है और इस दौरान केवल दो शतक लगे हैं, लेकिन किसी कप्तान के बल्ले से नहीं।

  • 2016: हांगकांग के बाबर हयात (122 रन)
  • 2022: भारत के विराट कोहली (122* रन बनाम अफगानिस्तान, कप्तान थे केएल राहुल)

सूर्यकुमार यादव के पास है सुनहरा मौका

इस बार एशिया कप फिर से टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। अगर कप्तान सूर्यकुमार यादव शतक लगाते हैं, तो वे इतिहास रच देंगे और पहले ऐसे कप्तान बन जाएंगे जिन्होंने टी20 एशिया कप में कप्तान रहते हुए शतक जड़ा हो।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

Harry Brook
|

Harry Brook : पाकिस्तान की धुनाई करना पसंद है इस इंग्लिश बल्लेबाज को, 9 टेस्ट में पूरे किए 1000 रन; सहवाग का रिकॉर्ड बाल-बाल बचा

Harry Brook – इंग्लैंड के टेस्ट टीम के उप-कप्तान हैरी ब्रूक का पाकिस्तान के खिलाफ बल्ला जमकर बोलता है। टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : पाकिस्तान ने एजबेस्टन में रचा शर्मनाक इतिहास, सीरीज में एक बार भी 200 नहीं

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक बार ...

IND vs BAN
|

IND vs BAN : भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल आज, जानें कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

IND vs BAN – विमेंस एशिया कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल आज यानी गुरुवार, 10 ...

Manoj Prabhakar
|

Manoj Prabhakar : कभी टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर थे मनोज प्रभाकर, एक वर्ल्ड कप मैच ने खत्म किया करियर

Manoj Prabhakar – क्रिकेट में ऑलराउंडर की भूमिका हमेशा बेहद खास होती है। एक ऐसा खिलाड़ी जो बल्ले और गेंद दोनों से टीम के ...

Rohit Sharma
|

Rohit Sharma : रोहित शर्मा ने ‘Non Committal?’ टीशर्ट पहनकर अगरकर को दिया जवाब?

Rohit Sharma – भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों मैदान से दूर टीवी की दुनिया में कदम रखने की तैयारी ...

Pakistan vs England
|

Pakistan vs England: 43 रन बनाकर सऊद शकील ने बचाई पाकिस्तान की लाज

Pakistan vs England – बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक ...