Matthew Breetzke : मैथ्यू ब्रीट्जके ने रचा इतिहास – तोड़ा 38 साल पुराना रिकॉर्ड

Atul Kumar
Published On:
Matthew Breetzke

Matthew Breetzke – दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके वनडे क्रिकेट में अपने डेब्यू के बाद से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे में उन्होंने 77 गेंदों पर 85 रन की शानदार पारी खेली और इसके साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

लगातार पांच वनडे में अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी

मैथ्यू ब्रीट्जके अब दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने अपने वनडे करियर के शुरुआती पांचों मैचों में अर्धशतक या उससे ज्यादा रन बनाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड 1987 विश्व कप के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू के नाम था।

हालांकि, सिद्धू को तीसरे मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। ब्रीट्जके ने सिद्धू का 38 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

शुरुआती पांच वनडे में सबसे ज्यादा रन

ब्रीट्जके ने अब तक पांच वनडे मैचों में 463 रन बनाए हैं, जो वनडे इतिहास में शुरुआती पांच पारियों में किसी भी खिलाड़ी का सर्वाधिक स्कोर है। उनका औसत रहा है 94.5।

  • पिछला रिकॉर्ड नीदरलैंड्स के टॉम कूपर के नाम था, जिन्होंने पांच मैचों में 374 रन बनाए थे।

लॉर्ड्स पर दक्षिण अफ्रीका का सर्वोच्च स्कोर

लॉर्ड्स में ब्रीट्जके का 85 रन का स्कोर किसी भी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज का अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले हर्शल गिब्स ने 2008 में यहां 74 रन बनाए थे।

स्टब्स के साथ रिकॉर्ड साझेदारी

मैथ्यू ब्रीट्जके ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 147 रनों की साझेदारी की। यह दक्षिण अफ्रीका की वनडे क्रिकेट में पांचवें विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

  • सबसे बड़ी साझेदारी 2012 में हाशिम अमला और एबी डिविलियर्स के बीच 172 रन की रही थी।
टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...