Rinku Singh : बरसात के दिन और बंदर का हमला – रिंकू सिंह की ज़िंदगी की सबसे डरावनी घटना

Atul Kumar
Published On:
Rinku Singh

Rinku Singh – भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ रिंकू सिंह आज मैदान पर एक भरोसेमंद फिनिशर के तौर पर जाने जाते हैं। महज़ दो साल में उन्होंने भारतीय क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और कई मौकों पर टीम को जीत दिलाई है।

लेकिन सफलता की यह कहानी उतनी आसान नहीं रही। हाल ही में रिंकू ने अपने बचपन का एक दर्दनाक किस्सा साझा किया, जिसमें उनकी ज़िंदगी पर खतरा मंडराने लगा था।

रिंकू सिंह का दर्दनाक अनुभव

राज शमानी के पॉडकास्ट में रिंकू सिंह ने बताया कि बचपन में बंदरों के हमले उनके लिए एक आम समस्या थी। एक बार बरसात के मौसम में उनके साथ ऐसा हादसा हुआ जिसने उन्हें बुरी तरह डरा दिया था।

उन्होंने कहा, “बरसात का समय था। घर में वाशरूम नहीं था, तो हम भाई और दोस्तों के साथ मैदान की ओर गए। अचानक किसी ने पीछे से चिल्लाया—बंदर आ गए। तभी एक बंदर ने मुझ पर हमला कर दिया। उसने मेरे हाथ को इतनी बुरी तरह काटा कि मांस तक नोच डाला। दर्द इतना था कि मैं सह नहीं पा रहा था।”

जान पर बन आई थी हालत

रिंकू ने आगे बताया कि उनका भाई उन्हें बचाने की कोशिश करता रहा, पत्थर फेंके, लेकिन बंदर छोड़ने को तैयार नहीं था। आखिरकार जब किसी तरह छुड़ाया गया, तो उनका हाथ गंभीर रूप से घायल हो चुका था।

“मेरे हाथ से इतना खून बह रहा था कि हड्डियाँ तक दिखने लगी थीं। हमें तुरंत क्लिनिक ले जाया गया। उस समय परिवार को भी डर था कि पता नहीं मैं बच पाऊँगा या नहीं।”

संघर्ष से स्टारडम तक का सफर

यह घटना रिंकू के जीवन का एक कठिन मोड़ थी। छोटे-से शहर से आने वाले रिंकू ने आर्थिक दिक्कतों और व्यक्तिगत चुनौतियों का सामना किया, लेकिन हार नहीं मानी। आज वे भारतीय टीम के लिए उस भूमिका में खड़े हैं, जहाँ उनकी तुलना दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स से की जाती है।

परिवार और संघर्ष का असर

रिंकू अक्सर बताते हैं कि उनका सफर परिवार के बिना अधूरा है। जिस दर्द और मुश्किलों से वे गुज़रे, उसने ही उनके खेल और मानसिकता को मजबूत बनाया। मैदान पर दबाव की परिस्थितियों में उनका शांत रहना इसी संघर्ष की देन है।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...