BCCI : टॉस से लेकर मैच के बाद तक दूरी—पाक कप्तान और कोच नाराज रेफरी से दर्ज कराई शिकायत

Atul Kumar
Published On:
BCCI

BCCI – एशिया कप 2025 में रविवार को खेले गए हाई-वोल्टेज भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के वक्त पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया।

मैच खत्म होने के बाद भी सूर्या और टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया। यह कोई व्यक्तिगत निर्णय नहीं था, बल्कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कदम बीसीसीआई और सरकार के निर्देश पर उठाया गया।

टॉस से लेकर मैच के बाद तक दूरी

टॉस के दौरान सलमान आगा ने भी हाथ मिलाने की पहल नहीं की। मैच खत्म होने के बाद जब भारतीय टीम ने पाकिस्तान को छक्के से हराया, तब भी सूर्या और शिवम दुबे सीधे ड्रेसिंग रूम लौट गए। पाकिस्तानी कप्तान और कोच माइक हेसन भारतीय ड्रेसिंग रूम तक आए, लेकिन किसी खिलाड़ी ने रिस्पॉन्स नहीं किया। इसके बाद पाकिस्तानी कप्तान ने पोस्ट-मैच इंटरव्यू का बहिष्कार कर दिया।

पाकिस्तानी टीम का विरोध

पाकिस्तानी कोच माइक हेसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खेल भावना की दुहाई दी और भारतीय कदम पर नाराजगी जताई। इसके अलावा टीम प्रबंधन ने मैच रेफरी के पास औपचारिक विरोध भी दर्ज कराया।

सरकार और बीसीसीआई का असर

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हाथ नहीं मिलाने का फैसला पूरी तरह से राजनीतिक संदेश देने के लिए था। संकेत साफ है—मैदान पर खेलना मजबूरी हो सकता है, लेकिन इसे दोस्ती या सामान्य रिश्तों का प्रतीक नहीं माना जाएगा।

सोशल मीडिया की पृष्ठभूमि

इससे पहले टूर्नामेंट से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने एशियन क्रिकेट काउंसिल और पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी तथा पाकिस्तानी कप्तान आगा से हाथ मिलाया था।

उस वक्त भारत में सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों और वीडियो को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। दरअसल, नकवी ने “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान भारत को परमाणु हमले की धमकी दी थी। इसी वजह से एशिया कप और भारत-पाक मैच के बहिष्कार की मांग तेज हो गई थी।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

Harry Brook
|

Harry Brook : पाकिस्तान की धुनाई करना पसंद है इस इंग्लिश बल्लेबाज को, 9 टेस्ट में पूरे किए 1000 रन; सहवाग का रिकॉर्ड बाल-बाल बचा

Harry Brook – इंग्लैंड के टेस्ट टीम के उप-कप्तान हैरी ब्रूक का पाकिस्तान के खिलाफ बल्ला जमकर बोलता है। टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : पाकिस्तान ने एजबेस्टन में रचा शर्मनाक इतिहास, सीरीज में एक बार भी 200 नहीं

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक बार ...

IND vs BAN
|

IND vs BAN : भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल आज, जानें कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

IND vs BAN – विमेंस एशिया कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल आज यानी गुरुवार, 10 ...

Manoj Prabhakar
|

Manoj Prabhakar : कभी टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर थे मनोज प्रभाकर, एक वर्ल्ड कप मैच ने खत्म किया करियर

Manoj Prabhakar – क्रिकेट में ऑलराउंडर की भूमिका हमेशा बेहद खास होती है। एक ऐसा खिलाड़ी जो बल्ले और गेंद दोनों से टीम के ...

Rohit Sharma
|

Rohit Sharma : रोहित शर्मा ने ‘Non Committal?’ टीशर्ट पहनकर अगरकर को दिया जवाब?

Rohit Sharma – भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों मैदान से दूर टीवी की दुनिया में कदम रखने की तैयारी ...

Pakistan vs England
|

Pakistan vs England: 43 रन बनाकर सऊद शकील ने बचाई पाकिस्तान की लाज

Pakistan vs England – बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक ...