Mohsin Naqvi : मोहसिन नकवी ने भारत पर साधा निशाना – हाथ नहीं मिलाने पर खेलभावना….

Atul Kumar
Published On:
Mohsin Naqvi

Mohsin Naqvi – एशिया कप 2025 में भारत की जीत से ज्यादा सुर्खियां बटोरीं भारत पाकिस्तान हाथ नहीं मिलाने विवाद ने। इस मुद्दे पर अब एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी भी कूद पड़े हैं।

नकवी ने भारतीय टीम की आलोचना करते हुए इसे “खेल में राजनीति घुसेड़ने” जैसा बताया।

मोहसिन नकवी का बयान

नकवी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा—“मैच से पहले और बाद में भारतीय टीम का पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाना खेलभावना के खिलाफ है। खेल में राजनीति को घुसाना गलत है। उम्मीद है आगे टीमें जीत का जश्न गरिमा के साथ मनाएंगी।”

हालांकि दिलचस्प यह है कि नकवी खुद वही शख्स हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत पर परमाणु हमले की धमकी दी थी। उनके जहरीले बयानों के कारण ही उनका एक्स अकाउंट आज भी भारत में बैन है।

मैच का पूरा घटनाक्रम

रविवार को हुए टॉस के दौरान भी दोनों टीमों के कप्तानों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। यहां तक कि नजरें तक नहीं मिलाईं। मैच खत्म होने के बाद भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और साथी बल्लेबाज शिवम दुबे सीधे ड्रेसिंग रूम लौट गए।

पाकिस्तानी खिलाड़ी हाथ मिलाने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भारतीय खिलाड़ी बाहर नहीं आया। कप्तान सलमान अली आगा और कोच माइक हेसन भारतीय ड्रेसिंग रूम तक गए, पर वहां भी उन्हें मायूसी ही हाथ लगी। गुस्से में पाक कप्तान ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन का बहिष्कार कर दिया।

सूर्यकुमार यादव का जवाब

मैच के बाद जब सूर्या से हाथ नहीं मिलाने पर सवाल हुआ तो उन्होंने साफ कहा—“जीवन में कुछ चीजें खेल भावना से भी ऊपर होती हैं। हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं। यह जीत हमारे जांबाज सशस्त्र बलों को समर्पित है जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में हिस्सा लिया।”

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

U19 Debut
|

U19 Debut : वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने किया भारत U19 के लिए डेब्यू, अन्वय द्रविड़ ने मचाया धमाल

U19 Debut – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत ...

Hardik Pandya
|

Hardik Pandya : हार्दिक पांड्या की वापसी में क्यों हो रही देरी? गौतम गंभीर ने बताया पूरा प्लान

Hardik Pandya – भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मार्च 2026 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। आईपीएल 2026 ...

BCCI
|

BCCI : अगरकर की जगह कौन? आकाश चोपड़ा ने बताए 5 पूर्व क्रिकेटरों के नाम

BCCI – भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने वाला है। ऐसे में बीसीसीआई के सामने नए चीफ ...

Team India
|

Team India : गौतम गंभीर ने बताया भारत का अगला लक्ष्य, बोले- ड्रेसिंग रूम में हो रही चर्चा

Team India – भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत दर्ज की। दिल्ली के ...

IND vs AFG
|

IND vs AFG : अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की बराबरी की, प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs AFG – अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। शानदार प्रदर्शन का ...

IND vs NZ
|

IND vs NZ : भारत के खिलाफ सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, शूट के दौरान चोटिल हुए रचिन रविंद्र

IND vs NZ – भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र एक ...