BCCI Celection : बीसीसीआई में दो नई नियुक्तियां – ओझा और आरपी सिंह की ताजपोशी तय

Atul Kumar
Published On:
BCCI Celection

BCCI Celection – भारतीय क्रिकेट में चयनकर्ताओं की कुर्सी हमेशा सुर्खियों में रहती है, और इस बार चर्चा में हैं दो पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी—प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह।

बीसीसीआई ने राष्ट्रीय चयन समिति के दो खाली पदों को भरने के लिए पिछले महीने आवेदन आमंत्रित किए थे, और अब रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दोनों दिग्गज रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। अगर सब कुछ तयशुदा तरीके से चलता है, तो अगले महीने ये दोनों पद संभाल सकते हैं।

कौन सी सीटें खाली हो रही हैं?

राष्ट्रीय चयन समिति में सेंट्रल जोन से सुब्रतो बनर्जी और साउथ जोन से एस शरथ का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट बताती है कि साउथ जोन से प्रज्ञान ओझा, और सेंट्रल जोन से आरपी सिंह सबसे मजबूत दावेदार हैं।

और किसने किया आवेदन?

हालाँकि ओझा और आरपी सिंह सबसे आगे हैं, लेकिन मैदान में और भी दावेदार हैं।

  • प्रवीण कुमार (उत्तर प्रदेश)
  • आशीष विंस्टन जैदी (उत्तर प्रदेश)
  • शक्ति सिंह (हिमाचल प्रदेश)

ये सभी सेंट्रल जोन से चयन समिति का हिस्सा बनने की कोशिश में हैं।

चयन के लिए बीसीसीआई की शर्तें

बीसीसीआई ने नए चयनकर्ताओं के लिए साफ मापदंड तय किए हैं:

  • कम से कम 7 टेस्ट या 30 प्रथम श्रेणी मैच, या
  • 10 वनडे और 20 प्रथम श्रेणी मैच खेलने का अनुभव
  • खिलाड़ी को कम से कम 5 साल पहले संन्यास लिया होना चाहिए
  • पिछले 5 सालों में वह बीसीसीआई की किसी समिति का हिस्सा न रहा हो

क्रिकेटिंग करियर की झलक

  • प्रज्ञान ओझा: 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी20 इंटरनेशनल
  • आरपी सिंह: 14 टेस्ट, 58 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल
  • प्रवीण कुमार: 6 टेस्ट, 68 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल

स्पष्ट है कि ओझा और आरपी सिंह का अनुभव और प्रोफाइल बीसीसीआई की कसौटी पर सबसे फिट बैठते हैं।

टॉस के बाद फाइनल टीम चाहिए तो, अभी जॉइन करे Cricketyatri का Telegram चैनल- Join Now




Atul Kumar

Atul Kumar

क्रिकेट को देखता हूं और समझता हूं और आप लोगों तक नए-नए सूचनाएं पहुंचाने की कोशिश करता हूं। लाइफ में हमेशा नई-नई चीजों को सीखने का शौक रखता हु, पुराने न्यूज़ को नए तरीके से प्रस्तुत करता हूं।

Follow Us On

Related Articles

Harry Brook
|

Harry Brook : पाकिस्तान की धुनाई करना पसंद है इस इंग्लिश बल्लेबाज को, 9 टेस्ट में पूरे किए 1000 रन; सहवाग का रिकॉर्ड बाल-बाल बचा

Harry Brook – इंग्लैंड के टेस्ट टीम के उप-कप्तान हैरी ब्रूक का पाकिस्तान के खिलाफ बल्ला जमकर बोलता है। टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के ...

PAK vs ENG
|

PAK vs ENG : पाकिस्तान ने एजबेस्टन में रचा शर्मनाक इतिहास, सीरीज में एक बार भी 200 नहीं

PAK vs ENG – इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक बार ...

IND vs BAN
|

IND vs BAN : भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल आज, जानें कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

IND vs BAN – विमेंस एशिया कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल आज यानी गुरुवार, 10 ...

Manoj Prabhakar
|

Manoj Prabhakar : कभी टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर थे मनोज प्रभाकर, एक वर्ल्ड कप मैच ने खत्म किया करियर

Manoj Prabhakar – क्रिकेट में ऑलराउंडर की भूमिका हमेशा बेहद खास होती है। एक ऐसा खिलाड़ी जो बल्ले और गेंद दोनों से टीम के ...

Rohit Sharma
|

Rohit Sharma : रोहित शर्मा ने ‘Non Committal?’ टीशर्ट पहनकर अगरकर को दिया जवाब?

Rohit Sharma – भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों मैदान से दूर टीवी की दुनिया में कदम रखने की तैयारी ...

Pakistan vs England
|

Pakistan vs England: 43 रन बनाकर सऊद शकील ने बचाई पाकिस्तान की लाज

Pakistan vs England – बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी एक ...